spot_img

बिहार के 4 जिलों से सम्पर्क टूटा, कोसी नदी में बढ़ा जलस्तर, धंसा करोड़ों का पीपा पुल, चार जिलों का संपर्क कटा

महज कुछ महीने पहले बने करोड़ों के कपसिया-बीरवास पीपा पुल का मुहाना कोसी नदी में धंस गया है, जिसने पुल की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खगड़िया सहित चार जिलों का संपर्क कटने से लाखों लोग मुश्किल में हैं, अब जान जोखिम में डालकर नाव से यात्रा करने को मजबूर हैं।

spot_img
- Advertisement -

Khagaria Pipa Pul News: बिहार के खगड़िया जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गोगरी प्रखंड के पसराहा थाना क्षेत्र में कोसी नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि के कारण कपसिया-बीरवास पीपा पुल के दक्षिणी छोर का एक बड़ा हिस्सा गुरुवार को पानी में धंस गया। इस हादसे के बाद खगड़िया सहित मधेपुरा, सहरसा और भागलपुर जिले का सीधा संपर्क टूट गया है। कोसी की तेज लहरों और कटाव के कारण यह पुल देखते ही देखते नदी में समा गया, जिससे लाखों लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

कुछ महीनों में ही जवाब दे गया करोड़ों का पुल

यह और भी हैरानी की बात है कि इसी साल 28 जनवरी को इस नवनिर्मित पीपा पुल का बड़े धूमधाम से उद्घाटन किया गया था। लेकिन महज कुछ ही महीनों के भीतर पुल का मुहाना धंसने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। गोगरी प्रखंड के पैकांत मुखिया सिंकू पासवान, देवठा पंचायत के मुखिया आलोक कुमार, पूर्व मुखिया क्षत्री शर्मा और सिकंदर शर्मा समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुल के निर्माण और उसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल के दक्षिणी हिस्से का फाउंडेशन नदी के तेज कटाव को बर्दाश्त नहीं कर सका, जिसके कारण यह बड़ा ढांचागत संकट खड़ा हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Khagaria Bridge News: बिहार में बन रहा अगुवानी-अजगैवीनाथ महासेतु, खोलेगा विकास के द्वार, जानिए कब मिलेगा लाखों को लाभ!

कोसी नदी पार करने को मजबूर हुए लोग

अब इलाके के लोग जान जोखिम में डालकर नाव के सहारे कोसी नदी पार करने को मजबूर हैं। इस अप्रत्याशित घटना ने स्थानीय प्रशासन को भी सकते में डाल दिया है। विभागीय जानकारी के अनुसार, नदी के जलस्तर में होने वाली सालाना वृद्धि को देखते हुए आगामी 15 जून को इस पीपा पुल को वैसे भी यहां से हटा लिया जाना था। लेकिन समय सीमा से पहले ही पुल के धंसने की घटना ने प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों को सकते में डाल दिया है।

पुल टूटने की आधिकारिक सूचना मिलते ही गोगरी के एसडीओ संजय कुमार और बीडीओ रघुनंदन आनंद ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल पर मौजूद पीपा पुल के सुपरवाइजर पवन कुमार ने भी आलाधिकारियों को तकनीकी दिक्कतों से अवगत कराया है।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

यह भी पढ़ें:  Khagaria Lightning News: खगड़िया में ठनका का कहर: पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, प्रकृति का ऐसा रौद्र रूप!

Khagaria Pipa Pul News: युद्धस्तर पर शुरू हुआ मरम्मत का काम

गोगरी के एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि इस अहम मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए प्रशासनिक अमला और तकनीकी टीम मुस्तैद हो गई है। विभागीय पदाधिकारियों से बात कर पुल को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है, ताकि आम लोगों को इस भीषण परेशानी से निजात मिल सके। सुरक्षा के लिहाज से फिलहाल मधेपुरा के कपसिया की ओर से भी वाहनों और आम लोगों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Lottery News: जयनगर में अवैध लॉटरी का खेल खत्म! पुलिस ने 3 कारोबारियों को दबोचा, जानें पूरा मामला

मधुबनी के जयनगर बाजार में पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। तीन कुख्यात कारोबारी रंगेहाथ गिरफ्तार किए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।#MadhubaniNews,#IllegalLottery,#BiharPolice

Muzaffarpur EV News: बड़ी खबर! मुजफ्फरपुर में इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी, खुलेंगे 15 नए चार्जिंग स्टेशन

मुजफ्फरपुर में इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर में 15 नए सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन खुलने जा रहे हैं। डीटीओ ने इसके लिए स्थलों का चयन कर प्रस्#MuzaffarpurEVNews,#BiharElectricVehicles,#ChargingStations

Darbhanga Nadi Hadsa News: दरभंगा नाव हादसा: कोसी में पलटी नाव, गर्भवती महिला समेत 2 की मौत, बच्ची अब भी लापता!

Darbhanga Nadi Hadsa News: दरभंगा के किरतपुर में कोसी नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। चार माह की गर्भवती महिला समेत दो की मौत हो गई, जबकि 11 साल की बच्च#DarbhangaNews,#BoatAccident,#KosiRiver

Bihar Revenue News: बिहार में राजस्व सेवाओं का बदलेगा चेहरा!Darbhanga की समीक्षा में मंत्री दिलीप जायसवाल का एलान – हर पंचायत में होंगे कंप्यूटर...

बिहार सरकार ने राजस्व और भूमि सुधार सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब हर पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर सह क्लर्क नियुक्त होंगे, वहीं 8054 राजस्व#BiharNews,#RevenueDepartment,#GovernmentJobs