spot_img

सूचना अधिकार कार्यकर्ता की मांग, BPSC परीक्षा के प्रश्नपत्र आयोग के वेबसाइट पर उपलब्ध कराएं

spot_img
- Advertisement -
खगड़िया। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के पुराने प्रश्न पत्र आयोग के वेबसाइट पर उपलब्ध कराने की मांग खगड़िया के एक सूचना अधिकार कार्यकर्ता ने बीपीएससी के अध्यक्ष और संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देकर की है।
ज्ञापन की प्रति ई-मेल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सामान्य प्रशासन विभाग को भी भेजा गया है। ज्ञापन में लिखा है कि बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट यूजर फ्रेंडली नहीं है। वेबसाइट को आसानी से उपयोग के लायक बनाया जाय। वेबसाइट पर विभिन्न परीक्षाओं के पुराने प्रश्न पत्र उपलब्ध कराये जाएं तथा माॅडल उत्तर एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जैसा कि संघ लोकसेवा आयोग के वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
मध्य प्रदेश और राजस्थान लोक सेवा आयोग सहित अन्य आयोग ने पुराने प्रश्न पत्र वेबसाइट पर डाल रखे हैं तो फिर बिहार लोक सेवा आयोग पीछे क्यों है? ज्ञापन में आयोग के अध्यक्ष आरके महाजन और संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार से अनुरोध किया है कि जनहित में अविलंब बीपीएससी द्वारा पूर्व में आयोजित सभी परीक्षाओं के पुराने प्रश्न पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए। सूचना अधिकार कानून के तहत भी ऐसा करना जरूरी है।
आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार ने ज्ञापन के अनुरूप कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। इसी तरह केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, मुंगेर विश्वविद्यालय सहित बिहार के सभी विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर सभी पाठ्यक्रमों और विषयों के पुराने प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया है ताकि कोरोना काल में छात्रों को अपनी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी में सहुलियत हो।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: केवटी में मारपीट, 5 घायल, 2 DMCH रेफर, 3 नशे में गिरफ्तार

केवटी न्यूज: दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र से मंगलवार का दिन अपराध और विवाद...

Bihar Revenue Employees: 224 कर्मचारियों का निलंबन रद्द, CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, Nitish सरकार और विजय सिन्हा का आदेश वापस!

Bihar Revenue Employees: बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट...

Bhagalpur News: नवगछिया में घर में घुसकर हत्या, सोए रह गए परिजन, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

नवगछिया में हत्या: भागलपुर के नवगछिया में अपराधियों का आतंक फिर गहरा गया है!...