spot_img

बैंक के CSP में दिनदहाड़े लूट की कोशिश, अंधाधुंध फायरिंग, महिला समेत तीन को मारी गोली

spot_img
- Advertisement -

किशनगंज से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर (Loot In Kishanaganj) आ रही है जहां अपराधियों ने एसबीआई के सीएसपी में दिनदहाड़े लूट (Loot) की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, कैश लूटने में विफल अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए जमकर फायरिंग (Firing) की।

- Advertisement -

इस फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप है। घटना नगर थाना क्षेत्र के धर्मगंज मुहल्ले की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शहर के धर्मगंज मोहल्ले में मंगलवार की सुबह एसबीआई के सीएसपी (CSP) संचालक के ऑफिस में दिनदहाड़े लूटकी कोशिश की गई। दिनदहाड़े ऑफिस में घुसे हथियारबंद लुटेरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।

- Advertisement -

फायरिंग की इस घटना में तीन लोग जख्मी हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घायलों में सीएसपी संचालक और स्थानीय महिला शामिल हैं। इसके अलावे एक अन्य युवक को भी गोली लगी है। अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के दौरान एक स्थानीय युवक को पिस्टल के बट से मारकर भी जख्मी कर दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। टाउन थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू कर दी गई है. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद लोग खौफ में हैं। पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: विधान परिषद चुनाव: मांझी का NDA से बड़ा दावा, CM Samrat से मिले… मांगी इक दुआ, अब कबूल होगी कि नहीं…! पढ़िए...

बिहार विधान परिषद चुनाव: बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं, और इस हलचल के केंद्र में हैं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी। नौ सीटों पर होने वाले चुनाव

Darbhanga News:जाले में Storm Damage आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, घरों को पहुंचा भारी नुकसान, बाल-बाल बची एक महिला

Storm Damage: जाले में बीती देर शाम प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। तेज आंधी और तूफान ने इलाके में भारी तबाही मचाई है, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा है और

Samastipur News: समस्तीपुर का बिगड़ैल आशिक, परीक्षा देकर लौट रही PG छात्रा को बीच सड़क टोटो में चाकू घोंपा

समस्तीपुर न्यूज़: बिहार के समस्तीपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सनकी आशिक ने पीजी की परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा को टोटो में ही चाकू से गो

Bihar Politics: नीतीश कुमार का पर्यावरण संरक्षण और ‘हरित बिहार’ वैशाली के कार्यकर्ताओं में भरा जोश, पढ़िए -संदेश

नीतीश कुमार का वैशाली दौरा: बिहार की सियासत में हलचल मची हुई है। इसी बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली जिले के महनार पहुंचे, जहां उन्होंने न सिर्फ जदयू कार्यक