back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

KK Pathak | Bihar Education | Orientation Program On 3rd March | केके का फरमान… बिहार में रविवार और छुट्टी के दिन भी खुलेंगे अब स्कूल, इधर…KK Pathak Vs राजभवन, नई सरकार में नया टकराव

spot_img
- Advertisement - Advertisement

KK Pathak | Bihar Education | Orientation Program On 3rd March | केके का फरमान… बिहार में रविवार और छुट्टी के दिन भी खुलेंगे अब सरकारी स्कूल। इधर…KK Pathak Vs राजभवन, नई सरकार में नया टकराव देखने को मिला है। यह ताजा है जहां केके पाठक का नया फरमान आया कि  रविवार और छुट्टी के दिन खुलेंगे अब सभी सरकारी स्कूल। क्या है एसीएस का नया टास्क? और क्यों शुरू हो गया है नई सरकार में राजभवन से नया टकराव पूरी खबर

KK Pathak | Orientation Program On 3rd March | बिहार के सरकारी स्कूल अब रविवार और छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे

दरअसल, लोकसभा चुनाव नजदीक है। इसको लेकर, बिहार के सरकारी स्कूल अब रविवार और छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिलाधिकारियों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है।
पत्र में कहा गया है कि छात्रों की पढ़ाई डिस्टर्ब नहीं हो इसके लिए छुट्टी के दिनों में विद्यालय का काम कराया जाए। दरअसल चुनाव से पहले मतदान केंद्र के तौर पर सभी स्कूलों के भवन और वहां बिजली, शौचालय एवं पेयजल ठीक करना है।

- Advertisement -

KK Pathak | Orientation Program On 3rd March | राज्य में करीब 1500 करोड़ की राशि के खर्च करने का निर्देश

जानकारी के अनुसार, वैसे, रविवार और छुट्टी के दिन स्कूल खुलने पर छात्र-छात्राओं को नहीं आना है, बल्कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर स्कूल के जीर्णोद्धार के कार्य को पूरा करना है। केके पाठक ने राज्य में करीब 1500 करोड़ की राशि के खर्च करने का निर्देश दिया है। स्कूल खुले रहने से काम हो और यह राशि लौट कर वापस न चली जाय.इस राशी से स्कूल के भवन के जीर्णोद्धार के साथ ही बेंच डेस्क एवं स्कूल के अन्य जरूरत के सामग्री की खरीददारी की जानी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Minority Jobs: बिहार माइनॉरिटी जॉब्स का खुला ऑफर... अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में बंपर बहाली, 1076 नए पदों पर होगी नियुक्ति!

KK Pathak | Orientation Program On 3rd March | शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच अधिकारों को लेकर खींचतान

इधर,बिहार के शिक्षा विभाग और राजभवन का टकराव नया नहीं है। पहले भी कई ऐसे मौके आए हैं जब शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच अधिकारों को लेकर खींचतान दिखी है। पिछली महागठबंधन की सरकार में भी ऐसे मौके आते रहे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देशों से कई बार राजभवन के सुर अलग दिखे। अब नई सरकार बन गई है लेकिन टकराव जस का तस है।

KK Pathak | Orientation Program On 3rd March | दो और तीन मार्च को उन्मुखीकरण कार्यक्रम

दरअसल, बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की तरफ से दो और तीन मार्च को उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम में सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव आदि पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें:  Holi Train Tickets: होली के रंगों के बीच टिकटों की जंग, Bihar आने-जाने वालों के लिए ट्रेनों की सीटें कम, पढ़िए...दरवाजे लगभग बंद

KK Pathak | Orientation Program On 3rd March | इसमें विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों को नेतृत्व क्षमता, परीक्षा कैलेंडर पर मिलेगा प्रशिक्षण

यह कार्यक्रम चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में होना है। इसमें विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों को नेतृत्व क्षमता, परीक्षा कैलेंडर, परीक्षा फल प्रकाशित करने आदि मामलों पर प्रशिक्षण देना है। इस संदर्भ में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव की तरफ ने कार्यक्रम में भाग लेने के संदर्भ में राजभवन से मार्गदर्शन मांगा गया था। उसके बाद राजभवन का यह फैसला सामने आया है।
 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Amit Shah Bihar Visit: सीमांत गांवों में शाह का शंखनाद, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर Amit Shah Bihar Visit से सियासी हलचल तेज, जानिए सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पश्चिमी चंपारण और दोहरे एजेंडे

KK Pathak | Orientation Program On 3rd March | राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बड़ा फैसला किया है, मगर फैसले से टक्कर…

इसी को लेकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बड़ा फैसला किया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजभवन ने सभी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों को शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम में भाग लेने पर रोक लगा दी है। राजभवन की ओर से विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को पत्र भेज दिया गया है। इसमें स्पष्ट है कि विश्वविद्यालयों के पदाधिकारी भाग नहीं लेंगे। राजभवन ने यह पत्र पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की ओर से भेजे गए पत्र के जवाब में भेजा गया है। पाटलिपुत्र विवि प्रशासन की ओर से शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मार्गदर्शन की मांग की गई थी।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: श्रीलंका की सधी हुई गेंदबाजी, इंग्लैंड ने दिया 147 का लक्ष्य

T20 World Cup: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच T20 World Cup 2026 के सुपर-8...

वैष्णवी मैकडोनाल्ड की कहानी: एक फिल्मी सफर, बचपन से संघर्ष तक

Vaishnavi Macdonald News: शक्तिमान में गीता विश्वास का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं...

GATE 2026 Answer Key हुई जारी, ऐसे करें चेक और आपत्ति दर्ज!

GATE 2026 Answer Key: इंजीनियरिंग की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक गेट 2026...

सुपर 8 का सबसे बड़ा रण: IND vs SA मुकाबले से पहले इरफान पठान ने दी भारतीय बल्लेबाजों को लुंगी एनगिडी से जुड़ी खास...

भारतीय फैंस की धड़कनें तेज हैं! टी20 विश्व कप के सुपर 8 मुकाबले में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें