मई,17,2024
spot_img

KK Pathak News | Bihar Education News | केके पाठक का अब अपना धावा दल, स्पेशल टास्क फोर्स में 39 अधिकारियों की फौज, तैयारी बड़ी है…

spot_img
spot_img
spot_img

KK Pathak News | Bihar Education News | केके पाठक का अब अपना धावा दल, स्पेशल टास्क फोर्स में 39 अधिकारियों की फौज, तैयारी बड़ी है…। जहां स्पेशल 39 अधिकारी, स्पेशल तरीके से करेंगे अपना-अपना काम। देंगे सीधे रिपोर्ट। और भी बहुत कुछ….


Muzaffarpur News | Gaighat News | केके पाठक राज्य की शैक्षणिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की बड़ी तैयारी के बीच

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक राज्य की शैक्षणिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की बड़ी तैयारी के बीच केके पाठक का अब अपना स्पेशल टास्क फोर्स होगा। इसमें 39 अधिकारियों की फौज शामिल है। तैयारी बड़ी है…जिम्मेदारी बड़ी है जहां,विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के निरीक्षण का टास्क फार्स तैयार किया गया है।


Muzaffarpur News | Gaighat News | यह नया निरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। ताकि स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रों की उपस्थिति और भी बहुत कुछ

केके पाठक ने स्कूल-कॉलेजों के निरीक्षण पर अधिक जोर दिया है। इसी सिलसिले में यह नया निरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। ताकि स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति और बुनियादी ढांचे की स्थिति का आकलन किया जा सके। इस आकलन के बाद सभी अधिकारी एक पीपीटी तैयार कर विभाग को देंगे।

यह भी पढ़ें:  Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha | Gau Pratishtha Sankalp | तो क्या...अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा होगी... !


Muzaffarpur News | Gaighat News | IAS, BAS और BES के 39 अधिकारियों का बना धावा दल

शिक्षा विभाग की ओर से इन उच्च शिक्षा संस्थानों के निरीक्षण के लिए रोस्टर जारी किया है। इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा, बिहार प्रशासनिक सेवा और बिहार शिक्षा सेवा के 39 अधिकारियों ने विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों में जाकर निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। यह निरीक्षण दो मार्च तक चलेगा। निरीक्षण के बाद इन अधिकारियों को एक पीपीटी भी तैयार कर शिक्षा विभाग को जमा करना होगा।


Muzaffarpur News | Gaighat News | शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, और बुनियादी ढांचे की स्थिति का आकलन

इनमें यह धावा दल, शिक्षकों का समय पर स्कूल पहुंचना, कमजोर छात्रों के लिए मिशन दक्ष शुरू करना शामिल है। अब यह निरीक्षण अभियान विद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, और बुनियादी ढांचे की स्थिति का आकलन करने के लिए किया जाएगा

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा पुलिसिंग में अर्से बाद...अक्स अपना देखिए....


Muzaffarpur News | Gaighat News | अब के के पाठक के निर्देश पर विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के निरीक्षण का टास्क फोर्स तैयार

इसके लिए वह खुद राज्य के विभिन्न स्कूलों और प्रशिक्षण संस्थानों में औचक निरीक्षण करने पहुंचते हैं। इसी सिलसिले में अब के के पाठक के निर्देश पर विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के निरीक्षण का टास्क फोर्स तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के सरकारी स्कूलों में मंगल ही मंगल...अब, Mid Day Meal में मिलेंगी बच्चों को गरमा गरम दूध


Muzaffarpur News | Gaighat News |  इन्हें मिली यहां की जिम्मेदारी

इस कार्य को पूरा करने के लिए 39 अधिकारियों की टीम तैयार की गई है। अब इस टीम ने निरीक्षण का कार्य शुरू कर दिया है। शिक्षा विभाग ने इन उच्च शिक्षा संस्थानों के निरीक्षण के लिए रोस्टर जारी किया है। विभागीय सचिव बैद्यनाथ यादव को अररिया और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक बी. कार्तिकेय धनजी को पश्चिम चंपारण, विशेष सचिव सतीश चन्द्र झा को बांका, माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव को सहरसा, प्राथमिक शिक्षा निदेशक मिथिलेश मिश्रा को किशनगंज, शोध और प्रशिक्षण निदेशक सज्जन आर. को कटिहार,अपर सचिव संजय कुमार को खगड़िया, इसके अलावा अन्य बचे जिलों की जिम्मेदारी बिहार प्रशासनिक सेवा और बिहार शिक्षा सेवा के अधिकारियों को सौंपी गई है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें