back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Bihar Crime News | East Champaran News | सरेशाम SBI के CSP संचालक से 5 लाख की लूट, पिस्टल के बट से पीटा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Crime News | East Champaran News | जहां, सरेशाम SBI के CSP संचालक से 5 लाख की लूट की वारदात को अपराधियों ने आराम से अंजाम दिया है। वहीं, विरोध करने पर सीएसपी संचालक मेदन सिरसिया गांव निवासी मो. आलम को पिस्टल के बट से पीटकर चेहरा बिगाड़ दिया।

- Advertisement -


- Advertisement -

Bihar Crime News | East Champaran News | शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

वारदात शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे की है, जब वह एसबीआई ब्रांच से कैश निकालकर आ रहे थे। इसी दाैरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। अब पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -


Bihar Crime News | East Champaran News | शीतलपुर महाबीर चौक का है जहां दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया

वारदात चकिया थाना क्षेत्र के शीतलपुर महाबीर चौक का है जहां दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने वारदात को अंजाम देते हुए मो.आलम से पांच लाख से अधिक कैश लूटकर फरार हो गए हैं। सभी अपरायधी हथियारों से लैस थे। वहीं, एसबीआई के सीएसपी संचालक आलम को घेरकर सभी अपराधियों ने रोका और फिर पांच लाख ग्यारह हजार कैश लूट लिए। लूट का विरोध करने पर सीएसपी संचालक को पिस्टल की बट से चेहरे पर मारकर जख्मी कर दिया।


Bihar Crime News | East Champaran News | हथियार दिखाया, सूनसान जगह पर घेरा और फिर कैश से भरे बैग ले उड़े

सीएसपी संचालक मो. आलम ने बताया कि वे शीतलपुर एसबीआई ब्रांच से रुपये निकालकर रुपये बैग में रखकर बैग को पीठ पर बांधकर अपने बाइक से पूरनछपरा बाजार स्थित सीएसपी जा रहे थे। जैसे ही वे शीतलपुर चौक से आगे बढे तो शीतलपुर महाबीर चौक से पूर्व सरेह के सुनसान जगह पर दो बाइक सवार चार अपराधियों ने उन्हें रोककर हथियार सटा दिया और रुपये से भरा बैग छीनने लगे।


Bihar Crime News | East Champaran News | विरोध किया तो अपराधियों ने पिस्टल की बट से चेहरे पर किया वार

जब इसका उन्होंने विरोध किया तो अपराधियों ने पिस्टल की बट से चेहरे पर मार दिया। जिससे वे घायल होकर गिर गये और अपराधी ने पांच लाख रुपये से भरे बैग को लूट कर फरार हो गए। दोनों अपराधी ब्लू रंग की अपाची बाइक पर सवार थे। जबकि दो अपराधी अन्य बाइक पर थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद अपराधियों की तलाश में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सही Credit Card का चुनाव: नए यूजर्स के लिए वित्तीय स्वतंत्रता का मार्ग

Credit Card: डिजिटल लेनदेन के इस तेजी से बढ़ते युग में, क्रेडिट कार्ड सिर्फ...

स्मार्टफोन वाटर डैमेज: जब फोन गिरे पानी में, तो तुरंत करें ये 5 काम

Smartphone Water Damage: स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का एक अभिन्न अंग बन चुका है।...

रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए सुनहरा मौका! वित्त मंत्रालय में Sarkari Naukri के 75 पद

Sarkari Naukri: वित्त मंत्रालय ने रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया...

IPS Amitabh Das की गिरफ्तारी पर Tejashwii Yadav का बड़ा खुलासा… कह दी बड़ी बात… पढ़िए सवाल हवा में तैर रहा है – इस...

Amitabh Das: बिहार की सियासत का पारा अचानक तब चढ़ गया, जब सच बोलने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें