spot_img

SBI के CSP संचालक को 3 अपाचे सवार अपराधियों ने घेरा, हथियार दिखाए और लूट लिए दो लाख

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी के सीएसपी संचालक लगातार अपराधियों के टारगेट पर हैं। लगातार सीएसपी संचालकों से लूट की वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो जा रहे हैं। तीन पूर्व की खबरों के बैकग्राउंड से पढ़िए आज क्या हुआ…लगेगा हर घटनाएं एक दूसरे से मिलती जुलती हैं। ऐसे में कई प्रश्न हैं जो आखिरी में…

- Advertisement -

1. मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के कैथवलिया में CSP संचालक को अपराधियों ने गोली मारकर दो लाख रूपए लूट लिए। दिनदहाड़े 3 अपाचे सवार ने CSP संचालक को कैथवलिया बांध के पास निशाना बनाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि श्रीपुर विशुनपुर निवासी CSP संचालक खुशी शर्मा (26 वर्ष) पिता महंथ शर्मा सुगौली स्थित PNB ब्रांच से 2 लाख रुपए निकाल कर अपने CSP सेंटर कैथवलिया जा रहा था। इसी बीच कैथवलिया बांध के पास उसे अपराधियों ने गोली मार दी और 2 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Rahul Gandhi News: राहुल गांधी का बड़ा कदम: पेपर लीक और बेरोजगारी पर युवाओं की आवाज बनेंगे!17 जून से छात्र सम्मेलनों की बड़ी श्रृंखला

2.
मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के गिद्दा चौक पर दिनदहाड़े बदमाशो ने सीएसपी संचालक प्रखंड के भारगवा पंचायत के कौवाहा निवासी कन्हैया प्रसाद का पुत्र मुन्ना कुशवाहा से एक लाख साठ हजार रूपए लूट लिए और आराम से फरार हो गए। सूगैली थाना क्षेत्र के छपवा तुरकौलिया मुख्य पथ में गिद्दा चौक के समीप फिनो बैंक के सीएसपी संचालक से गुरुवार की दोपहर आपराधियो ने हाथियार के बल पर जख्मी कर एक लाख साठ हजार रूपए लूट लिए। प्रखंड के भारगवा पंचायत के कौवाहा निवासी कन्हैया प्रसाद का पुत्र मुन्ना कुशवाहा गिद्दा चौक पर सूरज देव प्रसाद के मकान किराया पर लेकर सीएसपी का संचालन कर रहा था। गुरुवार को वह सीएसपी में बैठ कर रूपया गिन रहा था।

यह भी पढ़ें:  जानिए कौन है केरल की यह हसीना हर्षा सनी? बैंकॉक से लाई 11.82 करोड़ का गांजा, Police ने ऐसा पकड़ा, उड़ जाएंगे होश!

 

3. बाइक सवार अपराधियो ने बंजरिया थाना क्षेत्र में त्रिभुवान के पास सीएसपी संचालक तुरकौलिया थाना क्षेत्र के खगनी का सीएसपी संचालक दीपक कुमार को गोली मार 2 लाख 35 हजार रूपए लूट कर फरार हो गए। अब ताजा मामला पढ़िए

जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के शेखौना गांव में स्टेट बैक के सीएसपी संचालक प्रदीप कुमार से अपराधियों ने हथियार के बल पर दो लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। तीन अपराधियों ने प्रदीप को घेर लिया। तीनों अपाची बाइक पर सवार थे। तीन अपराधियों ने हथियार दिखाते हुए स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक प्रदीप कुमार के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के शेखौना निमोइया पथ में चूड़ा मिल के समीप की है।जहां सीएसपी संचालक प्रदीप कुमार केन्द्र पर बैठकर पैसे का लेनदेन कर रहे थे।तभी अपाची बाईक सवार अपराधियो ने हथियार का भय दिखाकर लाॅकर में रखे दो लाख रुपए लूट कर फरार हो गया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के क्षेत्रो में छापेमारी की जा रही है।साथ ही आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मामले का उद्भेदन जल्द ही कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  शादी का झांसा देकर 25 महिलाओं को बनाया शिकार, 'महाठग दूल्हा' गिरफ्तार, देखें चौंकाने वाला खुलासा!

सवाल यह उठता है कि आखिर लगातार मोतिहारी में सीएचपी संचालकों पर लूट की वारदात की जिम्मेदारी कौन लेगा। क्यों पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की है। क्यों अब तक अपराधी यहां बेलगाम हैं और संचालकों को निशाना बनाते रहेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rashifal June 14 News: 14 जून राशिफल: इन राशियों को मिलेगी अप्रत्याशित सफलता और धन लाभ, चेक करें अपना भाग्य!

आज 14 जून को ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चंद्रमा के वृषभ राशि में गोचर से कुछ राशियों को करियर में तरक्की और धन लाभ होगा, जबकि कुछ को सेहत पर#RashifalToday,#JyotishNews,#June14Horoscope

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute