back to top
16 जून, 2024
spot_img

Madhubani News | Khajauli News | 1 देशी कट्टा, 8 कारतूस के साथ 3 युवक गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

Madhubani News | Khajauli News स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मनियरवा लचका के पास से बुधवार की शाम अपराध की बड़ी योजना बना रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने 3.15 बोर की एक देसी कट्टा, आठ कारतूस, बिना नंबर की एक काले रंग की पल्सर बाइक तथा एक मोबाइल बरामद की।गिरफ्तार तीनों युवकों को पूछताछ बाद गुरुवार को न्यायिक प्रक्रिया में मधुबनी भेज दिया गया।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Harlakhi News| फिर Sex Racket की Smell ...मिथिला रेस्ट हाउस से संदिग्ध दो महिलाओं समेत चार अस्त-व्यस्त हालात में Arrest

जेल भेजे गए युवकों की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के मनियरवा ग्राम निवासी दिलीप पासवान के पुत्र नीतीश कुमार, कन्हौली मल्लिक टोल निवासी चंदेश्वर साहनी के पुत्र पप्पू कुमार तथा कन्हौली चाफी निवासी राम नारायण महतो के पुत्र राधे कुमार के रूप में की गई है।

 

इस सिलसिले में स्थानीय थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि स्थानीय थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की मनियरवा लचका के पास कुछ युवक हथियार के साथ जमा हैं और अपराध की बड़ी योजना बना रहे हैं। एसआई राम कुमार के नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस जैसे ही वहां पहुंची तीनों युवक एक पल्सर बाइक पर सवार होकर पूरव दिशा की ओर भागने लगे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Khutauna News| अपराध के सम्मोहन का जुर्म... पीने को पानी मांगा, फूंक मारी...बेहोश कर महिलाओं से लूटे लाखों के जेवरात

 

पुलिस ने पीछा कर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। युवकों की तलाशी लेने पर नीतीश कुमार की कमर से 3.15 बोर का एक देशी कट्टा, जेब से तीन कारतूस तथा एक मोबाइल बरामद की गई। वही पप्पू कुमार के जींस पैंट की जेब से 3.15 बोर की पांच कारतूस बरामद की गई। इस क्रम में पुलिस नेबिना नंबर व वैध कागजात की काले रंग की एक पल्सर बाइक भी बरामद की।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Khutauna News| अपराध के सम्मोहन का जुर्म... पीने को पानी मांगा, फूंक मारी...बेहोश कर महिलाओं से लूटे लाखों के जेवरात

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया –

गिरफ्तार तीनों युवकों को पूछताछ बाद जेल भेज दिया गया है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें