मई,5,2024
spot_img

लदनियां में पप्पू यादव गरजे कहा, राज्य में शराबबंदी कानून फ्लॉप, महिलाओं को देंगे 50% आरक्षण

spot_img
spot_img
spot_img

लदनियां, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार में उनकी पार्टी को सत्ता में आने पर बेटी के जन्म पर एक लाख रुपए तुरंत उनके खाते में दिए जाएंगे। यह बात जन अधिकार पार्टी के संरक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने खाजेडीह हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा सभा को संबोधित करते कहीं।

वे बुधवार को खाजेडीह में प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन समर्थित जाप प्रत्याशी ई.राजकुमार सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार में आये थे। अध्यक्षता लक्ष्मी पूर्वे एवं मंच संचालन रामसेवक राम ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मतदाताओं के रुझान से लगता है कि प्रचंड बहुमत से प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनेगी।

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 50 प्रतिशत सरकारी सेवा में आरक्षण दी जायेगी। प्रदेश में आए दिन स्वास्थ्य,शिक्षा, कानून व्यवस्था एवं प्रतिव्यक्ति आय का सूचकांक सबसे निचले पादान है। उन्होंने कहा कि बाढ़ और कोरोना महामारी के समय सूबे की सरकार कहां थी। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून फ्लॉप हो गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Khutauna News| लगा दी बाहर से कुंडी, घरवालों को भनक लगी नहीं, दो घरों से लाखों कैश और ज्वेलर्स उड़ा ले गए अपराधी

वहीं नलजल नालीगली योजना में करोड़ों का घोटाला हुआ है। सभा का सम्बोधन जाप के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दीपक झा,सिंगर राकेश मिश्रा,अजय कुमार झा,सज्जन राम,पैक्स अध्यक्ष देव कुमार यादव,अंटू यादव,तकीर अहमद नकवी,नन्द लाल यादव, सोनू राय,लक्ष्मी नायक एवं झमेली महरा ने किया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें