spot_img

Madhubani News| Jaynagar Election | Jhanjharpur Lok Sabha Election | जयनगर का खिरखिरिया बिगड़ा, पहले दो रोड, फिर डालेंगे वोट, सैकड़ों वोटर बिना वोट डाले लौटे

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Jaynagar Election | Jhanjharpur Lok Sabha Election| जयनगर का खिरखिरिया बिगड़ गया। कहा, नहीं डालेंगे वोट। पहले दो रोड, फिर डालेंगे वोट। सैकड़ों वोटरों ने नहीं डाले वोट। हालांकि, बाकी मतदाताओं में उत्साह दिखा। वहीं, ठंडी हवा की राहत मिली।

- Advertisement -

Jhanjharpur Lok Sabha Election| Madhubani News| मौसम के सुहाने ठंडी हवा ने काफी राहत पहुंचाई

जहां, चुनाव के तीसरे चरण में झंझारपुर लोक सभा क्षेत्र के जयनगर में मतदान को लेकर वोटरों में काफी उत्साह था। सुबह से ही बूथों पर वोटरों की कतारें लगने लगी। 35 डिग्री गर्मी झेल रहे लोगों को मंगलवार को मौसम के सुहाने ठंडी हवा ने काफी राहत पहुंचायी। जिससे सुबह से शाम तक मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया।

- Advertisement -

Jhanjharpur Lok Sabha Election| Madhubani News| मतदान तब जलपान के तर्ज पर वोटर उत्साहित

आदर्श बूथ व पिंक बूथ पर दोपहर तीन बजे तक 40 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर के बाद वोटर बड़े आराम से आते गये तथा अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। सुबह में खासकर महिला वोटरों की कतारें थीं। पहले मतदान तब जलपान के तर्ज पर वोटर उत्साहित थे। बूथ संख्यां 216 यूनियन टोल में एक घंटे विलंब से मतदान शुरू हुआ।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Smuggling मधुबनी में 'चाची सिंडिकेट' को लगा तगड़ा झटका! 13 लाख नेपाली करेंसी संग दबोचा गया मुख्य तस्कर | पढ़िए - दवा कारोबार की आड़ में नशीली धंधा

Jhanjharpur Lok Sabha Election| Madhubani News| बूथ संख्यां 239 पर 5 बजे तक कुल 673 में से 40 वोटर ने ही डाले वोट

जयनगर प्रखंड के डोरवार पंचायत के कुआढ़ गांव स्थित खिड़खिड़िया प्राथमिक स्कूल स्थित बूथ संख्या 239 पर सैंकड़ों वोटर ने रोड नही तो वोट नहीं को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। इस बूथ पर कुल 673 वोटरों में पांच बजे तक 40 ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नाराज वोटरों का कहना था कि पिछले चार वर्षो से सड़क पक्कीकरण को लेकर गांव के जनप्रतिनिधि से लेकर एमपी तक गुहार लगायी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Smuggling मधुबनी में 'चाची सिंडिकेट' को लगा तगड़ा झटका! 13 लाख नेपाली करेंसी संग दबोचा गया मुख्य तस्कर | पढ़िए - दवा कारोबार की आड़ में नशीली धंधा

Jhanjharpur Lok Sabha Election| Madhubani News| मताधिकार के प्रयोग को लेकर समझाया पर वे लोग नही मानें

अधिकारियों को भी आवेदन दिया। पर सड़क का पक्कीकरण नही हुआ। जिसको लेकर वे लोग अपने मताधिकार का प्रयोग नही कर रहे हैं। इधर डीएसपी विपल्व कुमार व थानेदार अनूप कुमार ने नाराज वोटरो को अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर समझाया पर वे लोग नही माने जबकि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मार्च 2024 में उक्त सड़क के निर्माण का टेन्डर भी अंतिम चरण में है। कुछ बुद्धिजीवियों ने उक्त लेटर दिखाकर वोटरों को मनाया पर वो लोग खबर लिखे जाने तक नही माने थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Smuggling मधुबनी में 'चाची सिंडिकेट' को लगा तगड़ा झटका! 13 लाख नेपाली करेंसी संग दबोचा गया मुख्य तस्कर | पढ़िए - दवा कारोबार की आड़ में नशीली धंधा

Jhanjharpur Lok Sabha Election| Madhubani News| चुनाव को लेकर बॉर्डर पर छाया सन्नाटा, दोनों देशों के जवानों की रही कड़ी चौकसी

झंझारपुर लोक सभा चुनाव को लेकर इंडो नेपाल बॉर्डर पर दोनों देश के जवानों के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में कड़ी चौकसी थी। बॉर्डर पर सन्नाटा छाया था। एक भी व्यक्ति इधर से उधर नही आ रहे थे। बॉर्डर के कमला बीओपी के ईनरवा, बैतोन्हा,देवधा,अर्राहा बीओपी समेत अन्य बीओपी क्षेत्र के इंट्री प्वाइंट पर जवान मुस्तैदी से तैनात थे।वहीं दूसरी ओर बॉर्डर के उस पार नेपाल सशस्त्र पुलिस के जवान तैनात थे।

Jhanjharpur Lok Sabha Election| Madhubani News| चुनाव को लेकर 72 घंटे पूर्व बॉर्डर सील कर दिया गया था

अति आवश्यक कार्य को छोड़ किसी भी व्यक्ति को इधर से उधर नही आने व जाने दिया गया। बता दें कि चुनाव को लेकर 72 घंटे पूर्व बॉर्डर सील कर दिया गया था। साथ ही जनकपुर जाने वाली ट्रेन भी बंद है। मंगलवार की देर शाम चुनाव समापन के बाद इसे खोल दिया जाएगा। तथा आवागमन सुचारू रूप से पूर्ववत हो जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Delhi High Court हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से तीखा सवाल: आरक्षण पर प्रदर्शन की इजाजत देने से मना कैसे कर सकते हैं आप?’ |...

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने क्षत्रिय करणी सेना को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत न देने पर दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि सिर्फ आशंका के आधार पर पूर्ण प#DelhiHighCourt,#KarniSena,#RightToProtest

सेना के जवान को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया! मौत पर फूटा गुस्सा -एनएच-319A जाम, ‘फांसी दो’ के नारे

Kaimur Army Jawan: बिहार के कैमूर में सेना के जवान शत्रुघ्न यादव को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने के मामले में अब उनकी मौत हो गई है। लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ने के बाद पैतृक गा#KaimurNews,#ArmyJawan,#BiharProtest

Madhubani Smuggling मधुबनी में ‘चाची सिंडिकेट’ को लगा तगड़ा झटका! 13 लाख नेपाली करेंसी संग दबोचा गया मुख्य तस्कर | पढ़िए – दवा कारोबार...

Madhubani Smuggling: मधुबनी में 'चाची सिंडिकेट' से जुड़े तस्कर राजा व्यार को 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां उसके दवा और नशीली दवाओं के अवैध कारो#MadhubaniSmuggling,#NepalCurrency,#ChachiSyndicate

पटना में आज से बदल गया ट्रैफिक का रूट: घर से निकलने से पहले जान लें ये बड़े बदलाव!

Patna Traffic News: पटना में दीपोंत्सव कार्यक्रम के चलते आज से कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू हो गए हैं। मंदिरी नाला और इनकम टैक्स गोलंबर से बांस घाट तक के रास्ते प्रभावित रहें#PatnaTraffic,#DeepotsavPatna,#BiharTraffic