- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स। स्थानीय थाना क्षेत्र के जोंकी गांव में पंकज झा के घर भीषण चोरी की वारदात हुई है। आठ लाख समेत कैश चोर लेकर चले गए। पंकज झा मुंबई इलाज के कारण गए थे। जानकारी मिलते ही वहां से मधुबनी लौटे। घर में सारा सामान तितर-बितर पड़ा था। मामले की जानकारी स्थानीय थाना को लिखित में दी।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार, पंकज झा ने लिखित आवेदन में कहा है कि एक मोटर साइकिल, जेवरात, इनवर्टर बैटरी की चोरी हुई है। श्री झा ने बताया कि करीब आठ लाख के जेवरात चोर ले गए हैं। उन्हें चोरी की जानकारी 21 अक्तूबर को मिली। इसके बाद वह मुंबई से घर वापस लौटे। उन्होंने सामान बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है।
- Advertisement -

