back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

मधुबनी में बड़ी डकैती, स्वर्ण व्यवसायी के घर 20 नकाबपोश अपराधियों का तांडव, करोड़ों कैश और जेवरात पर डाला डाका, गृहस्वामी समेत तीन लोगों को पीटकर किया बुरी तरह जख्मी

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
मधवापुर में हथियार बंद नकाबपोश अपराधियों का तांडव
स्वर्ण व्यवसायी के घर की करोड़ों की डकैती,
15 से 20 की संख्यां में आए अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
सोने-चांदी के जेवरात समेत नगद 2 करोड़ रुपये लूटे,
गृहस्वामी समेत परिवार के तीन लोग भी हुए जख्मी ,घटना की जांच में जुटी पुलिस
मधवापुर थाना क्षेत्र के मधवापुर पंचायत के वार्ड 4 महारानी स्थान के निकट का मामला

- Advertisement -

मधवापुर, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड के मधवापुर थाना क्षेत्र के मधवापुर पंचायत के वार्ड संख्या 4 में महारानी स्थान के निकट बीते सोमवार की देर रात हथियार से लैस अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी के घर में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है। घर में 15 से 20 की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी टूटू चौधरी के घर में पिछले दरवाजे से प्रवेश किया।

- Advertisement -

अपराधियों ने 5 से 6 की संख्या में एक गुट बनाकर घर में सो रहे सभी के कमरे के दरवाजे को बाहर से लॉक कर दिया।मधुबनी में बड़ी डकैती, स्वर्ण व्यवसायी के घर 20 नकाबपोश अपराधियों का तांडव, करोड़ों कैश और जेवरात पर डाला डाका, गृहस्वामी समेत तीन लोगों को पीटकर किया बुरी तरह जख्मीफिर गृहस्वामी को पिस्टल और तलवारनुमा हथियार गर्दन पर सटा कर गोदरेज की चाबी लेकर सारे आभूषण और नगद रुपए लूट लिए। वहीं टूटू चौधरी के भाई पिंटू चौधरी ने विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें हथियार से मार कर उनका सर फोड़ दिया और फिर हाथ तोड़कर बंधक बनाकर लूटपाट की। वहीं गृहस्वामी के तरफ से आवेदन की प्रकिया की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  LPG Price Hike: रोहिणी आचार्य का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोलीं- 'महंगाई से जनता त्रस्त, सरकार रेत में मुंह छिपाए मस्त'

आस पास के लोगों का कहना है कि 2 महीने बाद घर में शादी थी अनुमानत 1 करोड़ रुपए से अधिक लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है।इसी तरह घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर पिस्टल और हथियार का भय दिखाकर घर में रखे सभी आभूषण, महिलाओं के हाथ की अंगूठी, मंगलसूत्र समेत पहने सभी जेवर लूट लिए।मधुबनी में बड़ी डकैती, स्वर्ण व्यवसायी के घर 20 नकाबपोश अपराधियों का तांडव, करोड़ों कैश और जेवरात पर डाला डाका, गृहस्वामी समेत तीन लोगों को पीटकर किया बुरी तरह जख्मीगृहस्वामी की पुत्री ने बताया कि अपराधियों ने करीब एक से डेढ़ घंटे तक जमकर लूटपाट की।सभी अपराधी कोड भाषा में खूब हल्ला भी कर रहे थे।स्थानीय लोगों में भय दिखाने के लिए कई बम भी फेंके और फायरिंग भी की।बताते चलें कि नवंबर माह में टूटू चौधरी के पुत्री की शादी होने वाली थी जिसके लिए आभूषण और नगद रखे हुए थे जो सभी नगद और आभूषण लूट लिए गए।मधुबनी में बड़ी डकैती, स्वर्ण व्यवसायी के घर 20 नकाबपोश अपराधियों का तांडव, करोड़ों कैश और जेवरात पर डाला डाका, गृहस्वामी समेत तीन लोगों को पीटकर किया बुरी तरह जख्मीवहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मधवापुर पुलिस, साहरघाट पुलिस समेत बेनीपट्टी एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह खुद पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए।वहीं पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल की गोली समेत कई संदिग्ध सामान बरामद किया है। घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्मार्ट टीवी ब्लूटूथ: अनजाने 6 तरीके, जो आपके टीवी को बनाएंगे ‘सुपर स्मार्ट’

Smart TV Bluetooth: आजकल के स्मार्ट टीवी केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि घर...

इमोशनल Euthanasia Movies: ‘गुजारिश’ से ‘सलाम वेंकी’ तक, इन फिल्मों ने झकझोरा दर्शकों का दिल!

Euthanasia Movies: जीवन और मृत्यु के बीच की इस नाजुक रेखा पर जब इंसान...

एयरटेल प्लान: ₹199 में पाएं 28 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ

Airtel Plan: भारतीय टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, एयरटेल अपने ग्राहकों के...

समर फैशन का जलवा: बॉलीवुड की 7 हसीनाओं ने दिखाया अपना ‘कूल’ और स्टाइलिश अंदाज़!

उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप में भी बॉलीवुड की हसीनाएं अपने फैशन का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें