back to top
17 जून, 2024
spot_img

Madhubani News|Baburahi News| कोसी नहर पुल…हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, मौत, दूसरा जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

Madhubani News|Baburahi News| कोसी नहर पुल के नजदीक शनिवार केा बड़ा हादसा हुआ है।…हाइवा ने बाइक सवार को रौंद डाला। एक की मौत, दूसरा जख्मी। जहां, हाइवा की चपेट में आने से 43 वर्षीय बाइक सवार की मौत (Bike rider crushed to death in Madhubani accident) हो गई। वहीं, बाइक चालक जख्मी हैं।

Madhubani News|Baburahi News| हादसा, बाबूबरही के बसहा कोसी नहर पर बने पुल के निकट

हादसा, बाबूबरही थाना क्षेत्र के बसहा गांव स्थित कोसी नहर पर बने पुल के निकट का है। जहां, पेशे से भिखारी बसहा के 43 वर्षीय पुत्र मो. मास की मौत से पूरा गांव सन्न और मातम में है। वह, गांव व बाजारों में घूम घूमकर भीख मांग कर परिवार का भरण पोषण करता था। लेकिन, हादसे ने मो. मास को उसके परिवार से जुदा कर दिया।

Madhubani News| Baburahi News| हाइवा की चपेट में आने से मो. मास की मौत

बाबूबरही से मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, हाइवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई तथा दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। मामला थाना क्षेत्र के बसहा गांव का है। बसहा गांव स्थित कोसी नहर पर बने पुल के पास का है। मृतक की पहचान बसहा के 43 वर्षीय पुत्र मो. मास के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Jhanjharpur News| Andhrathadi News| बकरीद से एक दिन पहले...संपूर्ण विश्व के अक़ीदत-मंदों की जुटती इबादत...,कौम की दीवारें टूटती हैं... अलपुरा...तेरे सजदे में सर झुकता है...

Madhubani News| Baburahi News| मास खुटौना जाने के लिए लिफ्ट लिया 

मृतक पेशे से भिखारी था। गांव व बाजारों में घूम घूमकर भीख मांग कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था ।गौरतलब है कि शनिवार सुबह में अन्य दिनों की तरह मृतक घर से खुटौना भीख मांगने के लिए जा रहा था। घर से कुछ ही दूर जाने के बाद एक बाइक चालक से खुटौना जाने के लिए लिफ्ट लिया।

Madhubani News| Baburahi News| पुल के पास पहुंची ही थी बाइक…पीछे से जोरदार टक्कर

बाइक चालक गांव स्थित पुल के पास पहुंचा ही था कि हाइवा ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही बाइक चालक दूर जा के गिरा ।बाइक पर पीछे बैठा मो. मासूक हाइवा के नीचे आ गया।भीषण घटना में मो. मासूक की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई।हाइवा पर मिट्टी लोड था।जब तक स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे उससे पहले ही हाइवा का चालक गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News।Motihari News| 59 प्लास्टिक बोरी, INDO-NEPAL BORDER...1652 किलो हड्डी...कारोबार का बड़ा हड्डी सिंडिकेट

Madhubani News| Baburahi News| पुत्री की होने वाली है अगले माह शादी 

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दो वर्ष पूर्व ही उसकी पत्नी की भी मौत हो गई। मृतक को तीन पुत्री और दो पुत्र हैं। एक पुत्री और एक पुत्र की शादी हो गयी है।एक पुत्री की शादी अगले महीने ही होनी है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Khutauna News| अपराध के सम्मोहन का जुर्म... पीने को पानी मांगा, फूंक मारी...बेहोश कर महिलाओं से लूटे लाखों के जेवरात

Madhubani News| Baburahi News| रहने के लिए खुद की अपनी जमीन भी नही है

मृतक के आश्रितों को रहने के लिए खुद की अपनी जमीन भी नही है। दूसरे की जमीन में घर बना कर रह रहे हैं।ग्रामीणों की पहल पर आपसी समझौता कर पुलिस ने शव का पंचनामा कर मृतक के परिजनों को सौंप दिया।

Madhubani News| Baburahi News| बाइक चालक अनिल कुमार पंडित की हालत खतरे से बाहर

बाइक चालक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बरहारा कुम्हार टोल के गोपीपट्टी के राम उदगार पंडित के पुत्र अनिल कुमार पंडित के रूप में हुई है। जो खतरे से बाहर है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें