back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

मधुबनी के मधेपुर में अब कचरा होगा पंचायत के वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट पर जमा, वार्डों से कूड़ा उठाव शुरू

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के द्वितीय चरण के तहत मधेपुर के नवादा से
हुआ ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम का शुभारंभ
9 पैडल ठेला और सभी वार्डों से कचरा ढ़ोने के लिए एक बैट्री चालित
ई-ठेला को हरी झंडी दिखा एसडीएम, बीडीओ व मुखिया ने किया रवाना
फोटो :ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ करते एसडीएम व अन्य

फोटो :कचरा ढ़ोने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते झंझारपुर एसडीएम व अन्य

- Advertisement -

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड में नवादा पंचायत से किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवादा कोरियानी के प्रांगण में गुरुवार को झंझारपुर एसडीएम शैलेश कुमार चौधरी, मधेपुर बीडीओ अर्चना कुमारी एवं नवादा पंचायत की मुखिया राजो देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया।

- Advertisement -

मौके पर कचरा उठाने के लिए पंचायत के सभी 9 वार्डों में दी गई 9 पैडल ठेला और सभी वार्डों से कचरा ढ़ोने के लिए दीमधुबनी के मधेपुर में अब कचरा होगा पंचायत के वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट पर जमा, वार्डों से कूड़ा उठाव शुरू गई एक बैट्री चालित ई ठेला को एसडीओ, बीडीओ एवं मुखिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पंचायत के विभिन्न वार्डों से आए महिलाओं के बीच सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग रखने के लिए ढ़क्कन युक्त दो प्लास्टिक डब्बा का वितरण किया गया। एसडीओ ने सूखा और गीला कचरा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित महिलाओं के बीच अपने हाथों डब्बा का वितरण किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: बासोपट्टी में पुलिस ने फेरा अपराधगर्द के मंसूबों पर पानी, पिस्टल-बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, पढ़िए SI मुन्ना कुमार और बभनदेंई पुल!

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झंझारपुर एसडीओ शैलेश कुमार चौधरी ने कहा कि कचरा प्रबंधन से परिवार और समाज स्वच्छ और स्वस्थ रहता है। इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए उन्होंने जन जागरूकता पर विशेष जोर दिया।

कहा कि सभी वार्डों से कचरा लाकर पंचायत के वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट पर जमा किया जाएगा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वावधान में प्रखंड परियोजना अनुश्रवण ईकाई मधेपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ अर्चना कुमारी ने कचरा प्रबंधन के उद्देश्य और इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।मधुबनी के मधेपुर में अब कचरा होगा पंचायत के वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट पर जमा, वार्डों से कूड़ा उठाव शुरूउन्होंने कहा कि नवादा पंचायत के 1867 परिवारों के बीच अभियान की शुरुआत की गई है। शेष पंचायतों में भी इस अभियान की शुरुआत जल्द ही की जाएगी। मौके पर एलएसबीए के प्रखंड समन्वयक ओमप्रकाश, मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो, पंचायत सचिव जगन्नाथ मुखिया, तकनीकी सहायक रवि कुमार, अब्दुल दैयान हाशीम, राम कुमार महतो, शशि कुमार सिन्हा सहित अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CEL में इंजीनियर और अन्य पदों पर Sarkari Naukri: तुरंत करें आवेदन!

Sarkari Naukri: सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं...

स्मार्टफोन सेटिंग्स: अपनी आँखों को दें आराम और बेहतर नींद

Smartphone Settings: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का अभिन्न अंग बन...

National Lok Adalat: जमुई में लगेगा न्याय का महाकुंभ, 14 मार्च को 10 बेंचों में सुलझेंगे हजारों मामले, जानें पूरी डिटेल

National Lok Adalat: जमुई में लगेगा न्याय का महाकुंभ, 14 मार्च को 10 बेंचों...

Jamui News: अब सिर्फ खाद-बीज नहीं बेचेंगे पैक्स, पेट्रोल पंप से लेकर बैंकिंग तक; DM ने बताया पूरा प्लान

Jamui News: गांव की चौपाल पर बैठकर चटखारे लेने वाले दिन लद गए, अब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें