spot_img

Darbhanga News: दरभंगा में LPG Gas Supply पर बड़ी राहत! अब इस एक नंबर पर होगी हर शिकायत दूर, जानें नया आदेश, पढ़िए सभी गैस गोदामों पर मजिस्ट्रेट तैनात और दूरभाष नंबर

spot_img
- Advertisement -

LPG Gas Supply: दरभंगा में रसोई गैस की किल्लत की खबरों के बीच जिला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब आम नागरिकों को गैस आपूर्ति में होने वाली किसी भी तरह की परेशानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि आपकी समस्या का समाधान अब बस एक फोन कॉल की दूरी पर है।

- Advertisement -

जिलाधिकारी के आदेश के बाद गैस एजेंसियों के कार्यों पर पैनी नजर रखने और आपूर्ति श्रृंखला को सुचारू बनाने के लिए वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। यह कदम उन हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जो गैस सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे थे।

- Advertisement -

जिला नियंत्रण कक्ष में दर्ज कराएं शिकायत

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों को एल.पी.जी. गैस की आपूर्ति में हो रही किसी भी प्रकार की कठिनाई की सूचना देने के लिए जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष जिला आपदा प्रबंधन शाखा, दरभंगा में कार्यरत कर दिया गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Liquor Seizure: दरभंगा में 2455 बोतल विदेशी शराब जब्त, तस्कर फिल्मी स्टाइल में फरार

कोई भी नागरिक गैस आपूर्ति में होने वाली समस्या, जैसे- कालाबाजारी, समय पर सिलेंडर न मिलना या किसी भी अन्य तरह की परेशानी के लिए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या – 06272-245055 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। यह नियंत्रण कक्ष कार्यालय अवधि में सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कार्यरत रहेगा।

LPG Gas Supply को लेकर अफवाहों पर होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। कुछ लोग सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से कमी की अफवाह फैलाकर दहशत का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और न ही पैनिक होकर खरीदारी करें। सभी को उनकी आवश्यकता के अनुसार गैस मिलेगी। इसी के साथ गैस प्राप्त करने के लिए ओटीपी की अनिवार्यता को भी समाप्त कर दिया गया है, जिससे प्रक्रिया और सरल हो गई है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/। यह फैसला आम लोगों को तत्काल राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

सभी गैस गोदामों पर मजिस्ट्रेट तैनात

आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी दरभंगा के आदेश पर सभी गैस गोदामों पर दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। यह टीमें सुनिश्चित करेंगी कि गैस का वितरण सही तरीके से हो।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अलीनगर में प्रधान शिक्षक नियुक्ति, 18 स्कूलों में अब भी प्रभारी भरोसे, बच्चों के भविष्य पर संकट!

इसके अलावा, प्रत्येक गोदाम से कल सुबह से 500 लोगों को गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और सभी तक सिलेंडर पहुंच सके। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। प्रशासन का यह कदम सराहनीय माना जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Munger News: मुंगेर नवजात मौत, SNCU में मासूम ने तोड़ा दम, परिजनों का फूटा गुस्सा, लगे लापरवाही के आरोप

Newborn Death Munger: मुंगेर सदर अस्पताल के SNCU वार्ड से एक दिल दहला देने...

खगड़िया सांसद राजेश वर्मा की पहल: सिमरी बख्तियारपुर को मिली मुफ्त एम्बुलेंस सेवा की सौगात

मुफ्त एम्बुलेंस सेवा: खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों...

Vaishali News: हाजीपुर की खेत में नंगा तार, मौत बनकर नाची करंट, काम कर रहे किसान की ऑन द स्पॉट मौत, फसल बचाने का...

वैशाली न्यूज़: हाजीपुर के रुस्तमपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने...

Madhubani News: मधुबनी में लगेगा बड़ा नियोजन कैंप, 50 पदों पर बंपर भर्ती, 18 हजार तक सैलरी!

नियोजन कैंप: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और चाहते हैं कि अपने...