back to top
3 सितम्बर, 2024
spot_img

Madhubani News| Jhanjharpur News| देखें VIDEO| झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र का होगा डिजिटल सर्वे, देखें VIDEO |

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Madhubani News| Jhanjharpur News| देखें VIDEO| झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र का होगा Digital Survey| देखें VIDEO|

झंझारपुर नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से सीई इंफो सिस्टम दिल्ली की कंपनी को विभिन्न निकायों का विस्तृत सर्वेक्षण करने का कार्य दिया गया है। इस आदेश के आलोक में कंपनी से आए दो सदस्यीय टीम की ओर से नप के सभागार में वार्ड पार्षदों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया था।

Madhubani News| Jhanjharpur News| सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी भवन का फोटो, उसके स्वामित्व की जानकारी

नप के मुख्य पार्षद बबीता शर्मा की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के सभी 27 वार्ड में सरकारी, गैर सरकारी, निजी भवन एवं खाली पड़े प्लॉट का डिजिटल सर्वे करने की जानकारी दी गई।

कंपनी के प्रतिनिधि शशि यादव ने वार्ड पार्षदों को संबोधित करते हुए बताया कि यहां के सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी भवन का फोटो, उसके स्वामित्व की जानकारी के साथ ही खाली पड़े प्लॉट, सड़क, नाला आदि का भी सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे का समय कंपनी को एक साल का दिया गया है।

इसमें सर्वे समाप्ति के बाद प्लॉट एवं भवन पर कंपनी के द्वारा एक नंबर प्लेट लगाया जाएगा। नंबर प्लेट में दर्शाए गए नंबर को कंपनी की ओर से बनाए गए सर्वर पर डालते ही उसकी सारी जानकारी के साथ ही फोटो को भी देखा जा सकता है।

Madhubani News| Jhanjharpur News| नप क्षेत्र में डीजीपीएल मशीन भी लगाया जाएगा

कंपनी की ओर से नप क्षेत्र में डीजीपीएल मशीन भी लगाया जाएगा। श्री यादव का कहना था कि इस डिजिटल सर्वे के बाद लोगों की विभिन्न समस्याओं को जल्द से जल्द समाप्त करने में नप प्रशासन को आसानी होगी। एक शिकायत मिलने पर उनकी समस्या को प्लॉट नंबर डालकर देखा जा सकता है। उनकी समस्याओं को तुरंत हल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani में बाइक से भाग रहा था अपराधी –Rahika Police ने दबोचा – कट्टा, कारतूस और मोबाइल बरामद

इस कार्यशाला में कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार, उपमुख्य पार्षद सबिया परवीन, वार्ड पार्षदों में वीरेंद्र नारायण भंडारी, गंगा प्रसाद यादव,जगदीश पासवान,सुलेखा कुमारी, राजकुमार मंडल, प्रकाश शर्मा, रीना देवी, रौशन झा आदि शामिल थे।

जरूर पढ़ें

Madhubani News: दर्दनाक हादसा, पोखर में डूबे दो मासूम भाई, हर आंख नम

मधुबनी | जयनगर थाना क्षेत्र के डोरबार पंचायत के सिंगराही गांव में मंगलवार शाम...

Darbhanga में सड़क हादसा, रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौत, छीना परिवार का सहारा, मासूम बेटी हुई अनाथ

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, दरभंगा। तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के सेवका गांव के पास एसएच 56 पर...

स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार में बदलाव, Bihar Karate की कमान अब सुरज कुमार के हाथ — खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच

पटना। अशोक राज पथ स्थित गांधी मैदान के कुलहरिया कॉम्प्लेक्स में आयोजित बैठक में...

Darbhanga में 13 वर्षीय राजन की हत्या पर ग्रामीणों का आक्रोश, निकाला कैंडिल मार्च, गढे में मिला था शव, अब तक नहीं हुआ खुलासा

केवटी, दरभंगा | रैयाम थाना क्षेत्र के नयागांव में 16 अगस्त को 13 वर्षीय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें