spot_img

मधुबनी में बड़ी कार्रवाई, Darbhanga Ultrasound समेत खुटौना के 8 अल्ट्रासाउंड संचालकों पर गिरी गाज, FIR के आदेश

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
कार्रवाई:
खुटौना के 8 अल्ट्रासाउंड संचालकों पर सीएस की गिरी गाज,
पीएचसी प्रभारी को दिए प्राथमिक दर्ज करने के आदेश
मानकों के विरुद्ध संचालित थे सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर,
करते थे पीसी पीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन
फोटो: फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर मां भगवती अल्ट्रासाउंड

- Advertisement -

खुटौना, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड में आठ गैर कानूनी ढंग से तथा बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अल्ट्रासाउंड सेन्टर पर सिविल सर्जन ने प्राथमिक दर्ज करने के आदेश चिकित्सा पदाधिकारी सह खुटौना पीएचसी प्रभारी डॉ विजय मोहन केसरी को दिए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, खुटौना में संचालित अल्ट्रासाउंड के संचालकों द्वारा मनमाने ढंग से गरीब मजदूर तबके के लोगों से पैसा वसूला जाता है। यही नहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खुटौना पीएचसी के जीएनएम तथा एएनएम के द्वारा कुछ रुपयों के कमीशन पर गैर रजिस्टर्ड अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भेजा जाता था जहां मनमाने तरीके से मोटी रकम वसूला किया जाता है।

- Advertisement -

वहीं गर्भ में पल रहे शिशु की गैर कानूनी तरीके से जांच कर गर्भपात जैसे गैर कानूनी काम को अंजाम दिया जाता है। इसी कड़ी में मामले को संज्ञान में लेते हुए सिविल सर्जन सुनील कुमार झा के आदेशानुसार बीते 26 मई को खुटौना के सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ एसपी सिंह एवं विचि पदाधिकारी सदर अस्पताल मधुबनी के डॉ कुणाल कौशल से जांच करायी गयी थी। जहां चिकित्सा पदाधिकारियों को देख सभी गैर कानूनी अल्ट्रासाउंड सेंटर जो पीसी पीएनडीटी एक्ट के तहत निबंधित नहीं हैं।

जांच अधिकारी को देख नाम का बोर्ड हटाकर अल्ट्रासाउंड सेंटरों को बंद कर भाग गये थे ऐसे आठ गैर कानूनी ढंग से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सिविल सर्जन ने खुटौना पीएचसी प्रभारी को नोटिस जारी कर निकटतम थाने में प्राथमिक दर्ज करने का आदेश जारी किया है।

इनमें खुटौना के न्यू कृष्णा अल्ट्रासाउंड सेंटर, न्यू अपना अल्ट्रासाउंड सेंटर, मां भगवती अल्ट्रासाउंड, भारती अल्ट्रासाउंड, स्टार अल्ट्रासाउंड, लाइफ केयर अल्ट्रासाउंड, दरभंगा अल्ट्रासाउंड, रवि अल्ट्रासाउंड आदि शामिल हैं।

जिला सीएस सुनील झा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा अल्ट्रासाउंड सेंटर जो पीसी / पीएनडीटी एक्ट के तहत निबंधित नहीं है एवं बिना निबंधन के अल्ट्रासाउंड संचालन करना गैर कानूनी है तथा खुटौना में आठ ऐसे गैर कानूनी अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं जो मानकों के विरुद्ध संचालित हैं। इन पर विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं खुटौना पीएचसी प्रभारी बीएम केसरी ने बताया कि सभी आठ गैर कानूनी अल्ट्रासाउंड संचालकों के खुटौना पुलिस को सूचित कर चिट्ठी भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision