spot_img

Madhubani News | खुटौना Block Headquarter के Store Room में लगी आग, पुराने निष्पादित आवेदन जलकर खाक

spot_img
- Advertisement -

खुटौना, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित स्टोर रूम में रविवार के तड़के सुबह आग लग गई। आग के लगने से चारों ओर अफरातफरी मच गयी। जैसे-तैसे आग लगने की सूचना फुलपरास दमकल विभाग को दी गई। और आग पर काबू पा लिया गया।

- Advertisement -

Madhubani News | आधार सेंटर से सटे पुराने व जर्जर भवन में लगी आग

बीडीओ गिरीश चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आग प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित आधार सेंटर से सटे पुराने व जर्जर भवन में लग गई। इससे पुराने निष्पादित आवेदन जलकर राख हो गये। आग लगने की जानकारी मिलते ही फौरन दमकल विभाग एवं स्थानीय पुलिस को सूचित किया जिससे आग पर काबू पा लिया गया लेकिन दस्तावेज जलकर राख हो गए।

- Advertisement -

Madhubani News | असामाजिक तत्वों की लग रही करतूत

उन्होंने आग लगने के मुख्य कारणों में बताया कि भवन में पीछे की तरफ से छेद होने के कारण कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से सिगरेट पीकर छेद से अंदर की तरफ फेंक दिया होगा, जिससे आग लग गई होगी। वहीं इस संदर्भ में स्थानीय थाने में अज्ञात असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सनहा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur News: यात्रियों को सौगात: दरभंगा-रक्सौल और मुजफ्फरपुर-रक्सौल की मेमू ट्रेन अब नए स्टेशनों तक जाएगी, जानें पूरा शेड्यूल
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gopalganj -Bihar Train Accident: गोपालगंज में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Bihar Train Accident: बिहार के गोपालगंज से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

तेज प्रताप यादव ने RJD से किया किनारा, गीता पर कसम खाकर बोले- कभी नहीं लौटूंगा

Tej Pratap Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निष्कासित लालू प्रसाद यादव के बड़े...

Bihar Electricity System: बिहार में बिजली विभाग का नया सॉफ्टवेयर बना सिरदर्द, 24 दिनों से ठप कामकाज, उपभोक्ता परेशान

Bihar Electricity System: बिहार का बिजली विभाग उपभोक्ताओं को हाईटेक और पारदर्शी सेवा देने...