spot_img

Benipatti News: गोलगप्पे बेचकर चलती थी जिंदगी, आग ने छीन लिया नकदी समेत सबकुछ खाक

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: गोलगप्पे बेच करता था परिवार का गुजारा, अगलगी में 75 हजार नगद समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख,बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, देशज टाइम्स फोटो: बेनीपट्टी के बकट्टा में अगलगी में जलकर राख समान 

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। बेनीपट्टी नगर पंचायत के बनकट्टा गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गयी। जिसमें हजारों रुपए नगद सहित लाखों रुपए मूल्य के सामान जलकर राख हो गये।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनकट्टा के हेमनारायण झा के किराए के लिए बने मकान में यूपी के जालौन जिले के विमल कुमार सपरिवार रहकर बनकट्टा से बेनीपट्टी बाजार तक घूम घूमकर गोलगप्पे व चाट बेचता है।गुरुवार की शाम उसकी पत्नी घर में ताला लगाकर बाजार गयी हुई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खगड़िया हादसा: NH-31 पर ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर

इसी दौरान देर शाम बिजली के शॉट सर्किट से घर के अंदर आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप पकड़ लिया। जहां घर में रखे 75 हजार नगद,दो सोने के आभूषण,चांदी के पायल, आटा,चावल,कूलर,दो पंखे,चौकी,स्टूल,मिक्सर, बिछावन सहित सभी सामान जलकर खाक हो गए। उधर,अगलगी की घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी।

इसके बाद अग्निशमन के दो दमकल वाहन ने मौके पर पहुंच आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, जहां कुछ मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित विमल कुमार ने बताया कि,उसने गोलगप्पे बेचकर पैसे जमा किये हुए था। सब जलकर बर्बाद हो गया।

पीड़ित ने बताया कि पूरी रात वो अपनी पत्नी व छोटे बच्चे के साथ दूसरे के घर में रहकर गुजारी है। उधर,बिजली के शॉट सर्किट से लगी भीषण आग से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने अगलगी की सूचना थाना,नगर पंचायत व अंचलाधिकारी को देकर मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News : भागलपुर में SHO Suspension महिला से अमर्यादित बातचीत पर बड़ी कार्रवाई, शाहकुंड SHO अनिल सस्पेंड

Bhagalpur SHO Suspension: वर्दी की आड़ में मनमानी अब बर्दाश्त नहीं होगी! भागलपुर में...

Bihar Police Head Quater: बिहार में अब FIR से Charge Sheets तक सब कुछ ऑनलाइन, पुलिस जांच, अनुसंधान का नया अवतार… डिजिटलीकरण

पुलिस अनुसंधान का डिजिटलीकरण: बिहार पुलिस अब कागजी कार्रवाई से छुटकारा पाकर डिजिटल युग...

Bihar Sahyog Shivir: CM सम्राट चौधरी की दो टूक – 30 दिन में समस्या हल नहीं तो अफसर होंगे सस्पेंड!

Bihar Sahyog Shivir: बिहार में अब जनता की समस्याओं का समाधान गांव-गांव जाकर होगा।...