back to top
1 जुलाई, 2024
spot_img

Madhubani News| Jhanjharpur News| जहां चार यार मिल जाए…. झंझारपुर नगर परिषद के दो वार्ड पार्षद, दो पार्षद पति शराब के नशे में चढ़े हत्थे

spot_img
spot_img
spot_img

Madhubani News| Jhanjharpur News| जहां चार यार मिल जाए….। झंझारपुर नगर परिषद के दो वार्ड पार्षद और दो पार्षद पति शराब के नशे में चढ़े पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। चारों नेपाल के सखरा भगवती स्थान से आने के क्रम में नेयोर चेक पोस्ट पर हिरासत में ले लिए गए। चारों नशे में थे।

Madhubani News| Jhanjharpur News|नेपाल के प्रसिद्ध सखरा भगवती स्थान से दर्शन कर वापस झंझारपुर आने के दौरान

जानकारी के अनुसार, झंझारपुर नगर परिषद के दो वार्ड पार्षद एवं दो वार्ड पार्षद पति नेपाल के प्रसिद्ध सखरा भगवती स्थान से दर्शन कर वापस झंझारपुर आने के दौरान शराब के नशे में उत्पाद पुलिस के हत्थे चढ़े गए। पुलिस ने नेयोर चेक पोस्ट पर उनकी गाड़ी को रोका। जांच में सभी शराब के नशे में पाए गए।

Madhubani News| Jhanjharpur News| उत्पाद विभाग के एएसआई अमरेंद्र कुमार ने बताया

उत्पाद विभाग के एएसआई अमरेंद्र कुमार ने बताया कि एक ही वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। जिसमें चार लोग पूरी तरह नशे में थे।नशे में रहने के कारण हिरासत में लिए जाने वाले चार लोगों में वार्ड 25 के पार्षद शिव चौपाल (जो स्थाई समिति के भी सदस्य हैं), इनके अलावा वार्ड पांच के पार्षद प्रकाश कुमार शर्मा, वार्ड 3 के पार्षद पति रासलाल राय एवं वार्ड 18 के पार्षद पति अनिल दास शामिल हैं।

Madhubani News| Jhanjharpur News| 2:30 बजे दोपहर में नेयोर चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम

इन्हें 2:30 बजे दोपहर में नेयोर चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम की ओर से हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार सभी रहनुमा को उत्पाद विभाग ने झंझारपुर के उत्पाद न्यायालय में उपस्थापित किया। टीम में एएसआई अमरेंद्र कुमार के अलावा सन्नी कुमार, रोशन कुमार सहित 5 से 6 लोग शामिल थे। समाचार प्रेषण तक इन चारों को मद्यनिषेध विभाग के जज एडीजे 2 राघवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में आगे की प्रक्रिया जारी थी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| हैवान था हम दोनों का पति... हां...मार डाला... मालिक यादव हत्याकांड@72 घंटे में खुलासा, दोनों पत्नियों ने रची थी हत्या की साजिश...हथियार, कारतूस बरामद
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें