spot_img

मधुबनी में पीडीएस डीलर समेत तीन घरों में 10 लाख से अधिक की भीषण डकैती, महिलाओं और बच्चों को बंधक बना 20 अपराधियों ने लूट को दिया अंजाम, बम फोड़े

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
डकैतों ने नकद, जेवर और मोबाइल समेत करीब 10 लाख से अधिक की लूट की, जांच में जुटी पुलिस
फोटो:- लूट के दौरान तोड़ी गई आलमीरा
फोटो:- सीएचसी में इलाजरत डकैती कांड में जख्मी डीलर
फोटो:- घटना की जांच करते एसडीपीओ व अन्य

- Advertisement -

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। हरलाखी थाना क्षेत्र के पोतगाह गांव में शनिवार की रात पीडीएस डीलर सहित तीन घरों में पिस्टल के बल पर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। अपराधी 15 से 20 की संख्या में थे। बताया जा रहा है कि एक ही जगह तीन घरों में हुई डकैती में जेवरात, नकद व मोबाईल समेत करीब 10 लाख रुपये की लूट हुई है।

- Advertisement -

डकैतों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की और जर्दा बम भी फोड़े, जिससे पीडीएस डीलर आंशिक रूप से घायल भी हो गए। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात करीब साढ़े बारह बजे डकैतों ने पिस्टल के बल पर डीलर विनोद झा एवं वरुण झा के घर में प्रवेश किया। घर में घुसते ही डकैतों ने पिस्टल व खंती के बल पर घर के लोगों को बंधक बना लिया।मधुबनी में पीडीएस डीलर समेत तीन घरों में 10 लाख से अधिक की भीषण डकैती, महिलाओं और बच्चों को बंधक बना 20 अपराधियों ने लूट को दिया अंजाम, बम फोड़े उसके बाद घर में रखे आलमीरा व दीवान पलंग को तोड़कर जेवरात व नकद सहित मोबाईल फोन लूट लिए। इसी दौरान कुछ डकैतों ने डीलर के भाई रिटायर्ड कॉलेज के प्रधान लिपिक श्याम झा के घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। यहां भी डकैतों ने घर के बरामदे पर सो रहे श्याम झा के पुत्र शुभम झा को पिस्टल सटा कर घर का दरवाजा खोलने पर मजबूर किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दहलाने वाली खबर! JDU नेता नीतीश कुमार के पिता की बेरहमी से हत्या, परिवार का एलान -गांव छोड़ देंगे!

उसके बाद घर मे रखे आलमारी व दीवान पलंग खोलकर जेवर व नकद सहित मोबाईल फोन भी लूट लिए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। डीलर व उनके स्वजन ने बताया कि 15 से 20 की संख्या में डकैतों ने गैस कटर मशीन के साथ घर में प्रवेश किया। पिस्टल के बल पर बच्चों व महिलाओं को बंधक बना लिया। महिलाओं से पहले मंगलसूत्र छीन लिया और खंती से गोदरेज तोड़कर लाखों के जेवरात व नकद लूट लिए।
मधुबनी में पीडीएस डीलर समेत तीन घरों में 10 लाख से अधिक की भीषण डकैती, महिलाओं और बच्चों को बंधक बना 20 अपराधियों ने लूट को दिया अंजाम, बम फोड़ेघटना के समय गांव में डीजे बजने के कारण लोग आवाज नहीं सुन सके। जिससे उस समय घटना की जानकारी गांव के अन्य लोगों को नहीं हो सकी। लूट के बाद डकैत जब वापस जाने लगे तो गांव में दहशत फैलाने के लिए तीन जगहों पर जर्दा बम से धमाका किया। इसमें डीलर विनोद झा आंशिक रूप से जख्मी हो गए और आसपास में धुंआं फैल गया।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! 15 अगस्त से बिहार में नहीं करना पड़ेगा बस का इंतजार, मोबाइल पर मिलेगी LIVE लोकेशन और टिकट

बहरहाल, लोगों ने जब पुलिस को सूचना दी तो आधे घंटे के अंदर हरलाखी थानाध्यक्ष अनोज कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए। जांच के दौरान घटना स्थल से पुलिस ने जर्दा बम के खोखे भी बरामद किए हैं। बेनीपट्टी सर्किल इंस्पेक्टर ने भी घटना स्थल का मुआयना किया है। इंस्पेक्टर ने घटना के सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की।मधुबनी में पीडीएस डीलर समेत तीन घरों में 10 लाख से अधिक की भीषण डकैती, महिलाओं और बच्चों को बंधक बना 20 अपराधियों ने लूट को दिया अंजाम, बम फोड़ेबेनीपट्टी एसडीपीओ के नेतृत्व शुरू हुई डकैती कांड की जांच
रविवार दोपहर बेनीपट्टी एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह डकैती कांड की जांच में पोतगाह गांव पहुंचे। एसडीपीओ ने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया। घटना के सभी बिंदुओं का अवलोकन किया। तदुपरांत एसडीपीओ ने आईटी सेल व स्वान दस्ता की टीम को बुलाया और घटना की जांच शुरू की। एसडीपीओ ने बताया कि हर दृष्टिकोण से घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही सभी अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather: बिहार में खतरे की घंटी! अगले 24 घंटे, 60KM/H तूफान, वज्रपात और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए

Bihar Weather Alert: बिहार में 27 जून को मौसम का 'डबल अटैक' देखने को मिल सकता है। पूर्णिया और किशनगंज के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी हुआ है, वहीं पटना समेत कई जिलों में तेज आंधी और वज्रप#BiharWeather,#MonsoonBihar,#OrangeAlert

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches