back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

मधुबनी के सकरी के बलिया में भीषण चोरी, बंद घरों में घुसे अपराधियों ने पूरा घर ही खंगाल डाला, पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने से ग्रामीणों में दहशत

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिले में चोरों का आतंक फिर से बढ़ गया है। चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से इलाके के लोग सहम गए हैं। ग्रामीणों को जागकर रात बितानी पड़ रही है। चोरों की ओर से खासकर वैसे घरों को निशाना बनाया जा रहा है, जो बंद पड़े होते हैं। इन घरों के लोग या तो बाहर गए होते हैं या फिर दूर दराज शहरों में नौकरी या व्यवसाय की खातिर रह रहे हैं।

- Advertisement -

सकरी थाना क्षेत्र के बलिया गांव में रविवार की रात ऐसे ही बंद पड़े दो घरों को ताला तोड़ कर चोरों ने एक साथ निशाना बनाया। यहां से लाखों के जेवरात, मंहगे कपड़े समेत सिल्क बनारसी साड़ी, धोती, फुल पीतल के बर्तन यहां तक कि टीवी सेट आदि लेकर चंपत हो गए। मधुबनी के सकरी के बलिया में भीषण चोरी, बंद घरों में घुसे अपराधियों ने पूरा घर ही खंगाल डाला, पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने से ग्रामीणों में दहशतग्रामीणों को इसकी जानकारी मंगलवार की सुबह घर में टूटे ताले व बिखरे पड़े सामान देखकर लगी। श्री अमित परमानंद झा परिवार के साथ मुंबई में रहते है। जब ग्रामीणों से फोन पर सोमवार को गांव में भीषण चोरी की सूचना मिली तो मंगलवार की सुबह मुंबई से गांव पहुंचे।

- Advertisement -

पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए दी तहरीर में श्री झा ने बताया है कि उनका घर बलिया के भैरव टोल में अवस्थित है। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सभी छह कमरों के ताले टूटे हुए थे। गृहस्वामी ने बताया कि उन्हें जैसे ही 28 अगस्त की रात में अपने स्थाई निवास ग्राम और पोस्ट बलिया में भीषण चोरी की सूचना मिली वे 30 अगस्त की सुबह मुंबई से बलिया पहुंचे।मधुबनी के सकरी के बलिया में भीषण चोरी, बंद घरों में घुसे अपराधियों ने पूरा घर ही खंगाल डाला, पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने से ग्रामीणों में दहशतघर में गोदरेज का अलमीरा और चार लॉकरों का ताला टूटा था एवं सभी कीमती सामान गायब थे। चोरों ने सभी कमरों को अस्तव्यस्त कर दिया था एवं बचे सारे सामान बिखरे पड़े थे। चांदी के जेवर, पीतल व फुल के बर्तन, धोती, साड़ी, टीवी सेट इत्यादि चोर ले गए थे। गैलन में रखे 20 लीटर किरासन तेल को चोरों ने उड़ेल दिया था। गृहस्वामी ने जानकारी दी है की पूर्व में भी 16 दिसंबर 2015 को उनके घर में भीषण चोरी हुई थी जिसकी सूचना थाने को दी गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Job Fair: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मधुबनी में लग रहा विशाल रोजगार मेला, जानें पूरी डिटेल

श्री झा ने पुलिस से उचित कानूनी प्रक्रिया करने का आवेदन दिया है। गृहस्वामी ने बताया कि घटना की रात चोरों ने भैरव टोल में ही श्री हरिनाथ झा के घर को भी निशाना बनाया और ताला तोड़ टीवी समेत कई कीमती सामान ले उड़े। मधुबनी के सकरी के बलिया में भीषण चोरी, बंद घरों में घुसे अपराधियों ने पूरा घर ही खंगाल डाला, पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने से ग्रामीणों में दहशतउधर ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ही डिहटोल और विक्रम टोल के कई उचक्के नशा का सेवन करते है और अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग नही होने के कारण अपराधिक तत्वों का मनोबल बहुत बढ़ गया है। चोरी की घटनाओं के बाद गांव से बाहर रह रहे लोगों की नींद उड़ गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्मार्ट टीवी ब्लूटूथ: अनजाने 6 तरीके, जो आपके टीवी को बनाएंगे ‘सुपर स्मार्ट’

Smart TV Bluetooth: आजकल के स्मार्ट टीवी केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि घर...

इमोशनल Euthanasia Movies: ‘गुजारिश’ से ‘सलाम वेंकी’ तक, इन फिल्मों ने झकझोरा दर्शकों का दिल!

Euthanasia Movies: जीवन और मृत्यु के बीच की इस नाजुक रेखा पर जब इंसान...

एयरटेल प्लान: ₹199 में पाएं 28 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ

Airtel Plan: भारतीय टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, एयरटेल अपने ग्राहकों के...

समर फैशन का जलवा: बॉलीवुड की 7 हसीनाओं ने दिखाया अपना ‘कूल’ और स्टाइलिश अंदाज़!

उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप में भी बॉलीवुड की हसीनाएं अपने फैशन का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें