back to top
29 सितम्बर, 2024

Bihar के Madhubani में आरोपी के घर के आगे शव को दफनाने के लिए अड़े गए स्वजन, फ़िर…

spot_img
spot_img
spot_img

बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के समदा पंचायत के देउरी गांव में मंगलवार की रात करीब 8ः30 बजे छेड़खानी का विरोध करने पर हुई गोलीकांड मामले में थाना पुलिस ने मृतक की मां सैरूल खातून के आवेदन के आधार पर देउरी गांव के अशोक झा के पुत्र ब्रजबिहारी उर्फ गिरधारी झा के खिलाफ कांड संख्या 146/24 के तहत हत्या और आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की है।

 

प्राथमिकी में मृतक की मां ने कहा है कि आरोपी गिरधारी झा और जयकरण गिरी के बीच मारपीट हो रही थी। मैं अपने बेटे मो.जहीर को खाना खाने के लिये बुलाने गई थी और मेरा पुत्र मेरे साथ आ रहा था। इतने में ही जयकरण के साथ मारपीट कर रहे गिरधारी ने बंदूक निकाल लिया और जयकरण के बांह में गोली मार दी।

Bihar/Madhubani News: ” मेरे पुत्र के पेट में मार दी गोली “

मेरा बेटा बीच बचाव में गया तो आरोपी ने मेरे पुत्र के पेट में भी गोली मार दी।कुछ ही देर में भीड़ जुटने लगी, जहां आरोपी फरार हो गया। मृतक जहीर की मां ने प्राथमिकी में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपी नशे में था और बंदूक लहराते हुए धमकी भी दी कि पुलिस केस करोगी तो जान से मार देंगे।

 

बता दें कि मंगलवार की रात्रि में लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी ने लड़की के पिता जयकरण गिरी के साथ मारपीट के बाद उन्हें गोली मार कर जख्मी कर दिया था। साथ ही बीच बचाव में आये युवक मो.जहीर को भी गोली मार दी। जहीर के पेट में गोली लगने के कारण देउरी से उच्चैठ मुख्य सड़क पर पहुंचते पहुंचते मौत हो गई थी।

 

जहां सूचना पर पहुंची बेनीपट्टी थाना पुलिस ने शव को अनुमंडलीय अस्पताल से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया था। वहीं गंभीर रूप से जख्मी लड़की के पिता जयकरण गिरी को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया था। बताया जा रहा है की वहां से जयकरण गिरी को पटना रेफर कर दिया गया।

 

जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, बुधवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव उसके गांव में पहुंचते ही स्वजन आक्रोशित हो उठे और शव को आरोपी के बंद पड़े घर के आगे दरवाजे पर रखकर दफनाने की जिद पर अड़ गए। इसी बीच बुधवार की रात में बारिश आ गई और मृतक जहीर का शव पानी में भींगने लगा। जिसे देख स्वजन शव को लेकर अपने घर चले गये। लेकिन गुरूवार की सुबह पुनः शव लेकर आरोपी के घर के आगे में जाकर रख दिया।

Bihar/Madhubani News: 40 घंटे बीतने के बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

घटना के लगभग 40 घंटे बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नही होने के कारण स्वजन काफी आक्रोशित थे। इसी बीच गुरूवार को ही समदा पंचायत के मुखिया कमलदेव पासवान की अध्यक्षता में उक्त स्थल पर ही सामाजिक पंचायत बुलाई गई। जिसमें मृतक के आक्रोशित स्वजनों का पक्ष सुनकर उन्होंने बेनीपट्टी थानाध्यक्ष से मोबाइल पर बात कर स्थिति की जानकारी दी।

 

इसके बाद थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने मोबाइल पर ही लोगों को बताया कि आरोपी के कई रिश्तेदारों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

 

आरोपी के संभावित ठीकानों पर पुलिस की अलग – अलग टीम छापेमारी कर रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इतना आश्वासन मिलने के बाद स्वजन शांत हुए। तब जाकर शव को दफनाया जा सका

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -