spot_img

Darbhanga News| कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर न्यास लिखेगा अब नव अध्याय, बड़ी पहल

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

Darbhanga News| कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर न्यास समिति लिखेगा अब नव अध्याय, बड़ी पहल| जहां, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड कार्यालय के सभा भवन में शनिवार को कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर न्यास समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ उमेश कुमार भारती की अध्यक्षता में हुई। इसमें न्यास के अधीन शिव मंदिर सहित अन्य स्थानों के विकास पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News खुशखबरी! जाले के मखाना किसानों की बल्ले-बल्ले, अब सीधे FPO से मिलेगी पेंशन और सरकारी योजनाओं का फायदा

चर्चा के बाद सर्वसम्मति से शिव गंगा पोखर के सौन्दर्यीकरण करने, शिव गंगा पोखर के बीच में सूर्य भगवान के मूर्ति निर्माण करने और वहां तक पहुंचने के लिए पुल का निर्माण करने का निर्णय किया गया।

इसके अलावा बाढ़ शरणस्थली बत्तीसी कमरा को अतिक्रमण मुक्त कर इसे यात्रियों को विश्राम के लिए सुरक्षित रखने, दुर्गा पोखर को मत्स्यजीवी समिति से मुक्त कर इसका सौन्दर्यीकरण करने, आधुनिक सुविधाओं से लैस सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करने, जर्जर हो चुके नागड़मल धर्मशाला के स्थान पर भव्य धर्मशाला का निर्माण करने तथा धोबलिया रोड में पुल के निकट द्वार का निर्माण करने का निर्णय हुआ।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News घनश्यामपुर थाना में SDPO प्रभाकर तिवारी का अचानक आना! जानिए - SHO आलोक कुमार से क्या कहा | अब बदलेगी व्यवस्था?

मौके पर विधायक अमन भूषण हजारी, बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु,सीओ गोपाल पासवान, थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह,न्यास समिति के सचिव विमल चंद्र खां, उपाध्यक्ष बाबू कांत झा, मुखिया छेदी राय, राजेश पासवान, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव गौरव कुमार राय, नगर पंचायत के वार्ड पार्षद गौतम प्रसाद सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल बने कांवर यात्रा पर निकले जीवन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.आरके झा! किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम! | पढ़िए -आस्था और सेवा का अद्भुत संगम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather Alert खतरनाक चक्रवाती तूफान आ रहा! बिहार समेत इन राज्यों में 6 नवंबर तक मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट

Bihar Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसका असर बिहार समेत देश के कई राज्यों पर दिखेगा, जहां 6 नवंबर तक भारी बारिश क#BiharWeatherAlert,#CycloneAlert,#IMDWarning

कबड्डी खिलाड़ियों की किस्मत चमकेगी! पटना में महासंग्राम, PKL टीमें भी तलाशेंगी नया टैलेंट

Patna Kabaddi Championship: पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 1 से 4 नवंबर तक 52वीं जूनियर राष्ट्रीय बालक कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसका उद्घाटन करेंगे। 29 र#PatnaKabaddi,#BiharSports,#KabaddiChampionship

बिहार के 264 शहरों में अब घर बैठे होंगे 10 बड़े काम! CM सम्राट चौधरी ने दी सौगात

Bihar Digital Services: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को UPYOG पोर्टल लॉन्च किया। अब बिहार के 264 शहरों में 10 जरूरी काम घर बैठे होंगे, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं#BiharDigital,#SamratChoudhary,#UrbanDevelopment

जमुनिया में खौफनाक वारदात! 72 साल के बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, दर्दनाक मौत

Saharsa Crime News: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में पुरानी रंजिश के चलते 72 वर्षीय बुजुर्ग रामदेव सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जमुनिया गांव में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फ#SaharsaCrime,#BiharNews,#MurderCase