spot_img

Madhubani Crime News: दी थी सुपारी हाथ पैर तोड़ने की, अपराधियों ने कर दी हत्या, फुलपरास के कुख्यात अपराधी हरिओम यादव को दी गई थी 20 हजार की सुपारी

मुख्य बातें=चर्चित महेंद्र ठाकुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी भोगेंद्र ठाकुर से पुलिस रिमांड में पूछताछ जारी, चौंकाने वाले खुलासे आए सामने, फुलपरास के कुख्यात अपराधी हरिओम यादव को दी गयी थी 20 हजार की सुपारी, 5 नवंबर की देर शाम सैलून संचालक महेंद्र ठाकुर को घर लौटने के दौरान मारी गयी थी गोली, इलाज के दौरान हो गयी थी मौत, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

देशज टाइम्स फोटो: अंधराठाढ़ी थाना में रिमांड पर आए महेंद्र ठाकुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी

- Advertisement -

अंधराठाढ़ी, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड के चर्चित महेंद्र ठाकुर हत्याकांड के मुख्य आरोपित भोगेन्द्र ठाकुर को रिमांड पर लेकर पुलिस ने रविवार को उससे पूछताछ की।पूछताछ के दौरान चौकाने वाले तथ्य (In Madhubani, betel nut was given to break hands and legs, criminals murdered) सामने आए।

- Advertisement -

नामजद मुख्य आरोपित ने बताया कि उसने महेंद्र ठाकुर को सबक सिखाने और डराने धमकाने के लिए फुलपरास के कुख्यात अपराधी हरिओम यादव को 20 हजार रुपये की सुपारी दी थी। अपराधियों ने उसको मार पीट कर उसके हाथ पैर तोड़ने और धमकाने के स्थान पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Crime: दरभंगा में एक साथ 4 लाश...BIG Murder दरभंगा मर्डर: सनकी पति का फितूर...रॉड से पीट-पीटकर पत्नी और 3 बच्चों की हत्या

महेंद्र हत्याकांड के नामजद मुख्य आरोपित भोगेन्द्र ठाकुर ने पुलिस को यह भी बताया कि विगत 2005 से स्व महेंद्र ठाकुर के साथ उसका जमीनी विवाद चल रहा है।इस दौरान कई बार उसके साथ मारपीट भी हुई थी। मृतक रिश्ते में भोगेन्द्र ठाकुर का भतीजा था।

मुख्य आरोपित के बयान के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित के गांव जमैला के ही दो लोगों को हिरासत में लेकर उससे भी पूछताछ करने में जुटी है। स्व. महेंद्र ठाकुर अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के जमैला गांव का निवासी था। प्रखंड मुख्यालय बाजार में वह वर्षों से अपना सैलून चला रहा था। गुजरे पांच नवम्बर की देर शाम को वो अपना सैलून बंद कर रोज की तरह अपने घर लौट रहा था।

गांव के निकट रास्ते मे ही अपराधियों ने उसे गोली मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था।अंधरा बाजार से लौट रहे उसके कुछ ग्रामीणों ने देखा कि सड़क पर जख्मी पड़ा हुआ है। गांव के अन्य लोग वारदात स्थल पर जुटे और जख्मी महेंद्र ठाकुर को ले जाकर अंधराठाढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था।

चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे सदर असप्ताल मधुबनी रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। मृतक की पत्नी ममता ठाकुर के आवेदन के आलोक में पुलिस ने महेंद्र ठाकुर हत्या कांड का मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें:  खगड़िया हादसा: NH-31 पर ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर

पुलिस को दिए आवेदन में ममता देवी ने जमीनी विवाद को लेकर उसके पति की हत्या करने की बात कही है। उसने जमैला गांव के ही भोगेन्द्र ठाकुर, कर्पूरी ठाकुर,भास्कर कुमार और कुणाल कुमार को नामजद और कई अन्य अज्ञात लोगों को आरोपित किया था।

पुलिसिया दबिश के कारण कांड के नामजद मुख्य आरोपित भोगेन्द्र ठाकुर ने बाद में न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया था। महेंद्र ठाकुर हत्याकांड के मुख्य आरोपित के रिमांड पर आने की बात पर स्व. महेन्द्र ठाकुर के पिता , पत्नी और पुत्र सहित भारी संख्या में ग्रामीण थाना परिसर में जुट गए थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News : भागलपुर में SHO Suspension महिला से अमर्यादित बातचीत पर बड़ी कार्रवाई, शाहकुंड SHO अनिल सस्पेंड

Bhagalpur SHO Suspension: वर्दी की आड़ में मनमानी अब बर्दाश्त नहीं होगी! भागलपुर में...

Bihar Police Head Quater: बिहार में अब FIR से Charge Sheets तक सब कुछ ऑनलाइन, पुलिस जांच, अनुसंधान का नया अवतार… डिजिटलीकरण

पुलिस अनुसंधान का डिजिटलीकरण: बिहार पुलिस अब कागजी कार्रवाई से छुटकारा पाकर डिजिटल युग...

Bihar Sahyog Shivir: CM सम्राट चौधरी की दो टूक – 30 दिन में समस्या हल नहीं तो अफसर होंगे सस्पेंड!

Bihar Sahyog Shivir: बिहार में अब जनता की समस्याओं का समाधान गांव-गांव जाकर होगा।...