back to top
29 सितम्बर, 2024

Madhubani News: ” इ नहीं होने देंगे हम, एक मात्र रास्ता है हमारे लिए…” पदाधिकारी लौटे बेरंग, जानिए क्या है पूरा मामला?

spot_img
spot_img
spot_img

Madhubani News (खजौली) | प्रखंड क्षेत्र के ठाहर गांव स्थित बिषहारा स्थान के पास ग्रामीण सड़क को काटकर अवरुद्ध नहर को समाप्त करने पहुंचे जल संसाधन विभाग के वरीय पदाधिकारी,स्थानीय अंचल अधिकारी व पुलिस प्रशासन को ग्रामीणों के विरोध के कारण ग्रामीण सड़क बिना काटे खाली वापस लौटना पड़ा।

 

दर्जनों की संख्या में विरोध कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि खजौली – कलुआही मुख्य सड़क के पास जल संसाधन विभाग के द्वारा कोसी नहर का निर्माण किया गया है।

 

जबकि वार्ड 9 स्थित विषहारा स्थान के पास ग्रामीण संपर्क सड़क को काट कर नहर में मिलाया जा रहा है। जबकि सड़क कट जाने से ठाहर गांव के सैंकड़ों परिवार के आवागमन का एक मात्र रास्ता यही है।

 

वहीं ग्रामीणों ने कहा कि विभाग के द्वारा जब तक बिषहरा स्थान के पास कोसी नहर के ऊपर पूल का निर्माण नही करवाया जाएगा तो हम लोग किसी भी हालत में सड़क काटकर नहर में नही मिलाने देंगे।

 

वहीं नहर अवरुद्ध हटाने गए पदाधिकारी ग्रामीणों के विरोध के कारण खाली हाथ लौट गए

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -