back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 17, 2026
spot_img

मधुबनी के प्रसिद्ध शिवालय कपिलेश्वरस्थान में देर रात मची कांवरियों में भगदड़, एक जख्मी, दरभंगा रेफर, हालात को प्रशासन ने किया नियंत्रित, रात 1 बजे से सुबह तक एक लाख कांविरयों ने बाबा कपिलेश्वर को चढ़ाया जल

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर जिले में उत्सवी माहौल,
चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रहा जलाभिषेक
डीएम-एसपी ले रहे पल-पल की जानकारी
बिस्फी के भैरवा स्थित शिवालय में उमड़ी कांवरियों की भीड़

- Advertisement -

 

- Advertisement -

धुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। मधुबनी के प्रसिद्ध शिवालय कपिलेश्वरस्थान में देर रात मची कांवरियों में भगदड़ में एक जख्मी हो गए। तत्काल उन्हें बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया। वहीं, देर रात से ही मौजूद प्रशासन ने हालात को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया है। वहीं, रात 1 बजे से सुबह तक एक लाख से ऊपर कांवरिए बाबा कपिलेश्वर को जलभिषेक कर चुके हैं। तातां लगा है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जिले में श्रावण मास की तीसरी सोमवारी मेले को लेकर देर रविवार रात्रि से ही वरीय पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पूरी तरह से सक्रिय एवं मुस्तैद हैं। प्रसिद्ध शिवालयों में देर रात्रि से ही जलाभिषेक को लेकर कांवरियों की टोली हर हर महादेव के जयकारों के साथ पहुंचने लगी है।मधुबनी के प्रसिद्ध शिवालय कपिलेश्वरस्थान में देर रात मची कांवरियों में भगदड़, एक जख्मी, दरभंगा रेफर, हालात को प्रशासन ने किया नियंत्रित, रात 1 बजे से सुबह तक एक लाख कांविरयों ने बाबा कपिलेश्वर को चढ़ाया जल वहीं, देर रात करीब एक बजे मंदिर का पट खुलते ही कांवरियों का हुजूम जलाभिषेक को लेकर उमड़ पड़ा। इस दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ एक कांवरिया बुरी तरह जख्मी हो गए। तत्काल स्थानीय चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।मधुबनी के प्रसिद्ध शिवालय कपिलेश्वरस्थान में देर रात मची कांवरियों में भगदड़, एक जख्मी, दरभंगा रेफर, हालात को प्रशासन ने किया नियंत्रित, रात 1 बजे से सुबह तक एक लाख कांविरयों ने बाबा कपिलेश्वर को चढ़ाया जलभगदड़ मचने की जैसे ही सूचना मंदिर कमेटी की ओर से सदर एसडीएम अश्विनी कुमार और सदर डीएसपी राजीव कुमार को मिली, दोनों तत्काल मंदिर परिसर में पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। और जख्मी हो स्थानीय स्तर पर चिकित्सा कराते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।मधुबनी के प्रसिद्ध शिवालय कपिलेश्वरस्थान में देर रात मची कांवरियों में भगदड़, एक जख्मी, दरभंगा रेफर, हालात को प्रशासन ने किया नियंत्रित, रात 1 बजे से सुबह तक एक लाख कांविरयों ने बाबा कपिलेश्वर को चढ़ाया जलइधर, संपूर्ण जिले में उत्सव, उत्साह एवं शांतिपूर्ण वातावरण में श्रावण सोमवारी पर्व मनाया जा रह। डीएम अरविंद कुमार वर्मा एवं एसपी सुशील कुमार ने देर रात्रि में पहुंचकर विधि व्यवस्था सहित प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बलहघाट, भैरवा मंदिर सहित कई स्थानों पर पहुंचकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर उनकी उपस्थिति का भी जायजा लिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: रफ्तार का कहर, Benipatti में दो बाइकों की भीषण टक्कर में 2 युवकों की दर्दनाक मौत, 4 की हालत नाजुक

स्वयं डीएम-एसपी पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाये हुए हैं। सीसीटीवी कैमरे एवं वीडियो ग्राफी फुटेज के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है। गश्ती दल भी लगातार सक्रिय है।एसडीआरएफ की टीम श्रावणी मेले को लेकर बलहा घाट , जयनगर, फटकी पुल, भैरवा सहित महत्वपूर्ण स्थलों पर राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तरह मुस्तैद है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

The Kerala Story 2 Box Office: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, जानें 18वें दिन का कलेक्शन!

The Kerala Story 2 Box Office News: सिनेमाघरों में धमाल मचा रही 'द केरल...

Masik Shivratri 2026: जानिए महादेव की पूजा का शुभ समय और विधि

Masik Shivratri 2026: शिव भक्तों के लिए मासिक शिवरात्रि का पर्व अत्यंत पावन और...

Poco X8 Series का धमाका: दमदार फीचर्स के साथ आ रहे Poco X8 Pro 5G और Pro Max 5G

Poco X8 Series: तकनीकी दुनिया में हलचल मचाने को तैयार Poco X8 Pro 5G...

आरईसी लिमिटेड का बड़ा ऐलान: निवेशकों के लिए चौथी बार बंपर डिविडेंड की घोषणा!

डिविडेंड: भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने वाले हर निवेशक की निगाहें अक्सर उन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें