spot_img

मधुबनी में दीपांकर ने कहा, मोदी-शाह RSS के हिसाब से नहीं, संविधान व कानून से चलेगा देश

spot_img
- Advertisement -
मधुबनी में दीपांकर ने कहा, मोदी-शाह RSS के हिसाब से नहीं, संविधान व कानून से चलेगा देश
मधुबनी में दीपांकर ने कहा, मोदी-शाह RSS के हिसाब से नहीं, संविधान व कानून से चलेगा देश

आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स। देश की जनता दूसरी आजादी की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतर आयी है। जनता ने पहले अंग्रेजों से लड़ाई लड़कर देश को आजाद कराया था। आज आरएसएस-भाजपा से देश को आजाद कराने की लड़ाई लड़ रही है। यह बात भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित टाउन कल्ब मैदान में पार्टी की ओर से सीएए-एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी स्कूल में प्रार्थना में खलल, स्कूल का प्लास्टर गिरा, गार्जियन आग बबूला, हंगामा और ताला!

श्री दीपंकर ने कहा, भारत गांधी का देश है। यहां बाबा साहेब का संविधान से देश चलेगा न कि आरएसएस के हिसाब से, देश चलने वाला नही है। उन्होने कहा, अंग्रेजों की मोकबरी करने का देश में इतिहास सिर्फ आरएसएस का रहा है। माफी मांगने का इतिहास सावरकर का है। आजादी के समय अंग्रेजों के साथ मिलकर देश को बांटने का काम किया था। आज फिर सत्ता में बैठकर एक बार देश को बांटने का काम कर रहे हैं। इसीलिए आज देख रहे हैं, देश में छात्रों व नौजवान सड़कों पर हैं। महिलाएं शाहीन बाग से लेकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकर देश के संविधान को बचानें के लिए सड़कों पर उतरी हैं।

- Advertisement -

श्री दीपंकर ने कहा, मोदी-शाह व आरएसएस के हिसाब से देश नही चलेगा। देश संविधान व कानून से चलेगा,जबकि माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा कि देश को बांटने की जो कोशिश हो रही है। वह कभी भी कामयाब नही होने दी जाएगी। उन्होंने कहा, देश आएसएस के नियम से नहीं चलने वाला है, देश सिर्फ बाबा साहेब के संविधान से चलेगा। इस अवसर धीरेंद्र झा, माले जिला सचिव ध्रुवनारायण कर्ण, अनिल कुमार सिंह, प्रिंस कुमार कर्ण ने भी संबोधित किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में बच्चे की चाकू घोंपकर हत्या, दो दिनों से था लापता, अपराधियों ने खेत में फेंकी लाश

मधुबनी में दीपांकर ने कहा, मोदी-शाह RSS के हिसाब से नहीं, संविधान व कानून से चलेगा देशमधुबनी में दीपांकर ने कहा, मोदी-शाह RSS के हिसाब से नहीं, संविधान व कानून से चलेगा देश

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Crime News: मधुबनी के निर्माणाधीन मकान में मिली जली हुई लाश, पढ़िए …एसिड डालकर पहचान छिपाने की बड़ी वारदात!

Madhubani Murder: बिहार के मधुबनी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

Darbhanga News: बेनीपुर में Land Dispute, पुस्तैनी जमीन को लेकर खूनी झड़प, पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी, DMCH रेफर

Land Dispute: बेनीपुर में भूमि विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में दो लोग...

Darbhanga News: दरभंगा के 6 होटल पर FIR, दरभंगा में अवैध Domestic Gas Cylinder के उपयोग पर बड़ा एक्शन, पढ़िए किन होटलों पर गिरी...

Domestic Gas Cylinder: दरभंगा में अब होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की खैर नहीं। जिला प्रशासन ने...

Bhagalpur News: अकबरनगर में होगा स्टेडियम निर्माण! खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत, जानें अपडेट

स्टेडियम निर्माण: खेल और युवाओं के भविष्य को आकार देने वाली मांगें हमेशा उठती...