spot_img

Madhubani News: मधुबनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, बलात्कार के बाद रातभर खेत में बेहोश पड़ी रही बच्ची…

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News: इंसानियत के दामन पर एक और दाग लगा है, जहां एक 6 साल की मासूम कली को एक दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। यह शर्मनाक घटना मधुबनी जिले के धनहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां रविवार की शाम एक छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी की पहचान वाल्मीकिनगर बराज निवासी गोपाल राम के रूप में हुई है, जो फिलहाल फरार है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, आरोपी गोपाल राम अपने एक रिश्तेदार के यहां रहने के लिए गांव आया हुआ था। रविवार की शाम उसने बच्ची को अकेला पाकर उसे बहला-फुसलाया और गांव के बाहर सुनसान खेत में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब इस हैवानियत के कारण बच्ची बेहोश हो गई, तो आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। जब देर शाम तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने पूरी रात बच्ची को हर संभावित जगह पर ढूंढा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

- Advertisement -

Madhubani News: सुबह खून से लथपथ मिली मासूम

सोमवार की सुबह जब गांव के कुछ लोग खेत की ओर गए, तो उनकी नजर खून से लथपथ बेहोश पड़ी बच्ची पर पड़ी। बच्ची की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। उसके साथ हुई दरिंदगी का मंजर देख ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। तत्काल इसकी सूचना बच्ची के परिजनों को दी गई। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और अपनी बेटी को उठाकर घर लाए। इस बीच, किसी ने पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में हीटवेव का टॉर्चर, IMD की चेतावनी, अगले 4 दिन भीषण गर्मी, 44 डिग्री पहुंचेगा पारा!

सूचना मिलते ही धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह महिला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत बच्ची को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेज दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी गोपाल राम की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और गुस्से का माहौल है, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। ग्रामीणों ने आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Election News: भोजपुर-बक्सर में NDA उम्मीदवार, कन्हैया प्रसाद को मिला टिकट, Nitish ने लगाई मुहर

एनडीए उम्मीदवार: बिहार की राजनीति में भोजपुर-बक्सर सीट पर गरमाहट बढ़ गई है! एनडीए...

Bhagalpur News: भागलपुर में Brown Sugar Seizure पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों से 5 तस्कर दबोचे, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद

Brown Sugar Seizure: भागलपुर पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर बड़ी चोट की है।...

Darbhanga News: स्कूल के पास संदिग्ध और मिली बड़ी शराब की बड़ी खेप, पढ़िए लावारिस बाइक और 142 बोतल नेपाली

शराब बरामदगी: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला...