spot_img

मधुबनी के भंडारे में फूड पॉइजनिंग: सलखनिया में साधुओं के बनाए भंडारे का भोज खाने से 70 लोग बीमार, सभी Madhubani रेफर

spot_img
- Advertisement -

चिकित्सकों ने कहा मामला फूड पॉइजनिंग का, अस्पताल के बाहर लगी मरीजों की भीड़

- Advertisement -

बाबूबरही, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड क्षेत्र में भंडारा खाने से 65 से 70 लोगों के बीमार होने का मामला उजागर हुआ है। सभी लोग इलाजरत हैं।घटना सलखनिया जमुनिया टोल की बतायी जा रही है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को जगदीश राउत के घर भंडारे का आयोजन किया गया था।घर में कुल देवता की स्थापना की गई थी। इसमें 65 से 70 लोगों ने भोजन किया था। ग्रामीणों के अनुसार जितने लोगों ने खाना खाया सभी बीमार हो गए। उसी दिन एक बजे रात के बाद लोगों की हालत एक-एक कर खराब होने लगी।

- Advertisement -

अगले दिन मंगलवार को खाना खाये लोगों में से 90 प्रतिशत लोग बीमार हो गए। सभी में एक जैसे उल्टी, दस्त, पेट दर्द व बुखार के लक्षण पाये गए।इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सभी बीमार लोगों को ग्रामीण चिकित्सक के द्वारा इलाज किया गया। दो दिनों के बाद गुरुवार को दो दर्जन से अधिक लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाबूबरही इलाज हेतु पहुंचे तो घटना उजागर हुई।

अस्पताल पहुंचे बीमार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया। इस संबंध में डॉ. उदय शंकर प्रसाद व डॉ. निखिल कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है। सभी को बेहतर इलाज के लिए मधुबनी रेफर कर दिया गया है।

राजकुमार यादव उम्र 62 वर्ष, सुनीता देवी उम्र 61 वर्ष ,पानो देवी उम्र 60 वर्ष, अंजली कुमारी उम्र 12 वर्ष, आशा देवी उम्र 38 वर्ष, ज्योति कुमारी उम्र 7 वर्ष, विवेक कुमार उम्र 14 वर्ष, संजीता कुमारी उम्र 16 वर्ष, सुमित कुमार उम्र 5 वर्ष सहित लगभग द दर्जन लोगों को इलाज के लिए रेफर किया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार भंडारे का भोजन साधुओं की ओर से ही बनाया गया था। 90 प्रतिशत लोग उसी दिन बीमार हो गए।10 प्रतिशत लोग धीरे-धीरे आज भी बीमार हो रहे हैं।सभी लोगों में एक जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। मधुबनी इलाज के लिए रेफर किये गए लोगों के बाद बचे शेष लोगों का इलाज गांव में ही चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision