back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

बेनीपट्टी को दस नावों की मिली सौगात, एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने कहा, दूंगा जरूरत पड़ने पर और नाव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें
बेनीपट्टी के आमजनों की सेवा में हमेशा समर्पित रहा हूं और रहूंगा : एमएलसी
विधान पार्षद ने 4 लाख 10 हजार की लागत से निर्मित दस नाव का किया लोकार्पण
फोटो: बेनीपट्टी अंचल कार्यालय परिसर में फीता काटकर नाव का लोकार्पण करते एमएलसी व अन्य

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने शुक्रवार को बेनीपट्टी अंचल कार्यालय परिसर में पहुंच दस नावों का लोकार्पण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत 4 लाख 10 हजार रुपए की लागत से निर्मित दस नावों को अंचलाधिकारी को सुपुर्द किया।

- Advertisement -

इस अवसर पर एमएलसी ने कहा कि बेनीपट्टी का पश्चिमी क्षेत्र बाढ़ विभीषिका के दौरान काफी त्रस्त रहता है। बररी, करहारा पंचायत पूर्ण रूप से चारों ओर से बाढ़ के पानी से टापू में तब्दील हो जाता है। साथ ही लोगों का पूरा आवागमन ठप हो जाता है़। बाढ़ के पानी में सड़क के डूब जाने के कारण यातायात परिचालन पूर्णतः ठप हो जाता है़।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  India Nepal Border: नेपाल चुनाव के कारण सीमा सील, जानें कब तक रहेगी पाबंदी और क्या हैं इंतजाम

खासकर पश्चिम क्षेत्र के बररी और करहारा पूर्ण पंचायत और विशनपुर एवं खसियाघाट के लोग काफी परेशान हो जाते हैं और उस समय लोगों के आवागमन के लिए एक मात्र साधन केवल नाव होता है। बेनीपट्टी अंचल में नाव की कमी देखी गयी, इसलिए मैं अपने वित्तीय वर्ष 2022-23 से दस नाव की अनुशंसा की थी।

सभी नावों का पश्चिम क्षेत्र के लोगों के लिए लोकार्पण कर दिया गया है। साथ ही नाव सुपुर्द करने के साथ ही सीओ को यह भी कहा गया है़ कि जरूरत के हिसाब से सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद कर्मचारी की देखरेख में जवाबदेह लोगों के हाथ में ही नाव दें। विधान पार्षद श्री ठाकुर ने कहा कि मैं बेनीपट्टी का बेटा हूं। यहां के आमजनों की सेवा मेरा कर्तव्य है़। अभी दस नाव दिया गया है़, जरूरत पड़ने पर और नावों की अनुशंसा की जायेगी।

इस अवसर पर एमएलसी, बीडीओ, सीओ, आरओ सहित अन्य को मिथिला की रीति रिवाज के अनुसार पाग दोपटा से सम्मानित भी किया गया। मौके पर बीडीओ रवि रंजन, सीओ पल्लवी कुमारी गुप्ता, राजस्व अधिकारी पूजा कुमारी, सीआई प्रमोद मंडल, राजस्व कर्मचारी सुभाष चंद्र चौधरी, भाजपा नेता रंधीर ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव शंकर पांडे, प्रो. भवानंद झा, शैलेंद्र झा, डॉ. वागीश कांत झा, कृष्णेश्वर ठाकुर, मुखिया राजेंद्र मिश्रा, अमरेश वर्मा, संतोष झा, अमरनाथ प्रसाद, मोहन मिश्रा, सुधीर झा, धैर्यनाथ, राम बाबू चौधरी, अनिल राय, अभिषेक कुमार गोल्डेन, रवींद्र सिंह, सुभाष चंद्र उदय, नवीन कुमार, उमाशंकर गुप्ता, संजय चौधरी, सुनील चौधरी, भास्कर चौधरी, अमित सिंह और प्रदीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

होली पर अपने स्मार्टफोन को कैसे दें ‘स्मार्टफोन प्रोटेक्शन’ कवच

Smartphone Protection Smartphone Protection: होली के उल्लास भरे रंगों और पानी से अपने कीमती गैजेट्स...

Malaika Arora News: युद्ध के भयंकर साए में दुबई में फंसीं मलाइका अरोड़ा की मां, बताया आंखों देखा हाल!

Malaika Arora News: ईरान-इजरायल के बीच गहराते युद्ध संकट ने दुनियाभर में चिंता बढ़ा...

Stock Market में हाहाकार: होली के रंग में भंग, इन 3 बड़े कारणों से बाजार में आई भारी गिरावट!

Stock Market: होली के जश्न के बीच भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के चेहरे...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर संभव, Nitish Kumar जाएंगे राज्यसभा, BJP संभालेगी कमान?

बिहार की राजनीति: बिहार की सियासत का ऊंट किस करवट बैठेगा, यह सवाल अब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें