back to top
7 जुलाई, 2024
spot_img

Madhubani News| Madhwapur News|अहले सुबह घर में घुसकर पत्नी के सामने पति की हत्या, देखें VIDEO

एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा। दूसरा युवक आया, कहा, आम ले जाने के लिए पिकअप भाड़ा करना है, मनोज साह ने पूछा कहां जाइएगा...। युवक ने निकाली पिस्टल, उतार दी सीने में धांय-धांय गोली, पत्नी के सामने ही हत्या...बड़ी सनसनी है।देखिए VIDEO

spot_img
spot_img
spot_img

Madhubani News| Madhwapur News| अहले सुबह घर में घुसकर पत्नी के सामने पति की हत्या,देखें VIDEO| बड़ी खबर मधुबनी के साहरघाट थाना क्षेत्र का है। यहां, केरवा गांव में गुरुवार के अहले सुबह करीब छह बजे दो युवकों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां,55 साल के मनोज साह की उसी के घर पर गोली मारकर हत्या कर दी है।


Madhubani News| Madhwapur News|हत्यारे गाड़ी भाड़ा करने के नाम पर घर में घुसे

हत्यारे गाड़ी भाड़ा करने के नाम पर घर में घुसे। इसी भाड़े के बहाने घर में ही मनोज साह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या से साहरघाट थाना क्षेत्र का केरवा गांव एकबारगी दहल उठा है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल से गोली का एक खोखा बरामद किया है।

Madhubani News| Madhwapur News| तत्काल बेनीपट्टी के सर्कल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा मौके पर

जानकारी के अनुसार, तत्काल बेनीपट्टी के सर्कल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए तहकीकात को तेज कर दिया है। जहां, एफएसएल की टीम भी साक्ष्य जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur ATM Theft News| मुजफ्फरपुर में ATM मशीन पर Spray वाला गैंग, फिर उड़ाए 51 लाख@दो ATM

मामला,आरोपी और हत्या के तार से जुड़े बताए जा रहे हैं। जहां, कुछ महीने पूर्व ही जेल से छूटकर आना, पूर्व में पुत्र की हत्या और अब यह सनसनी। पूरा साहरघाट थाना क्षेत्र का केरवा गांव एकबारगी सनसनी में है।

Madhubani News| Madhwapur News| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। मामले की जांच में लगी हुई है। वहीं, तत्काल इसी गांव के हरिओम गुप्ता को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से गोली का एक खोखा भी बरामद हुआ है।

Madhubani News| Madhwapur News| हत्या की प्रत्यक्षदर्शी खुद मनोज की पत्नी आशा देवी हैं

इस हत्या की प्रत्यक्षदर्शी खुद मनोज की पत्नी आशा देवी हैं। जो बार-बार बेहोश हो रही। हत्या करवाने का आरोप गांव के ही हरिओम गुप्ता एवं उसके स्वजनों पर लगाया है। वह, मौजूद भीड़ और पुलिस को आपबीती भी सुना रहीं हैं जहां, उसके पति घर के अंदर चाय पी रहे थे। वह बाहर में थी और मुंह धो रहीं थी। तभी वहां एक बाइक पर दो युवक पहुंचे।

Madhubani News| Madhwapur News| एक बाइक पर ही था। दूसरा अंदर आया। कहा, पिकअप भाड़ा करना है।

एक बाइक पर ही था। दूसरा अंदर आया। कहा, पिकअप भाड़ा करना है। फिर उसकी आवाज पर उसके पति बाहर निकले तो युवक ने कहा कि आम ले जाना है। गाड़ी फंस गई है। आपका पिकअप भाड़ा पर चाहिए। फिर जैसे ही उसके पति ने पूछा कि कहां से कहां जाना है कि तभी उस युवक ने पिस्टल निकालकर दो गोलियां मार दी। इससे वो वहीं गिर पड़े। पत्नी जब तक शोर मचाती तब तक अपराधी बाइक से फरार हो गए।

Madhubani News| Madhwapur News| गोली चलने की आवाज सुनकर जमा होने लगी भीड़

गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य परिजनों समेत आसपास के लोग पहुंचे। फिर देखते ही देखते भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। पीड़िता ने इस इधर घटना की सूचना मिलते ही साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, एसआई अमोद कुमार सिंह,अरविंद कुमार सिंह,हर्ष राज,एएसआई भरत कुमार यादव समेत भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फिर पुलिस ने मनोज को उठाकर सीएचसी मधवापुर ले गए। मगर, तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें