back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Madhubani News: देखें VIDEO| नटवरलाल निकला Manoj Jha, खुद को बताता था Supreme Court का जज, देखें VIDEO|

spot_img
- Advertisement - Advertisement

- Advertisement -

Madhubani News: देखें VIDEO| नटवरलाल निकला Manoj Jha, खुद को बताता था Supreme Court का जज| सुनिए क्या कह रहे SP Sushil Kumar। देखें VIDEO|

- Advertisement -

- Advertisement -

जब शुरू हुई मनोज झा की तलाश

बीते दिनों बाबूबरही थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्रा गांव के ललित राम को मनोज झा की ओर से अपहरण कर मारपीट किया गया था। जहां अपहरण की सूचना बाबूबरही थाना को दिया गया। सूचना मिलते ही बाबूबरही थाना की पुलिस ने छापेमारी करना शुरू कर दिया। छापेमारी की सूचना मनोज झा को मिली।

नाटकीय ढंग से मनोज झा की हुई गिरफ्तारी

सूचना मिलते ही मनोज झा ललित राम को अंधराठारी में छोड़ दिया। वहीं उस व्यक्ति ने बाबूबरही थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कांड संख्या 424/24 दर्ज कर मनोज झा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। जहां रविवार को शाम के छह बजे नाटकीय ढंग से मनोज झा को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें:  Holi Train Tickets: होली के रंगों के बीच टिकटों की जंग, Bihar आने-जाने वालों के लिए ट्रेनों की सीटें कम, पढ़िए...दरवाजे लगभग बंद

एसपी सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता कर सोमवार को बताया

एसपी सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता कर सोमवार को बताया कि, बाबूबरही थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि, मनोज अपने घर पर प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं। गिरफ्तारी को लेकर वरीय पदाधिकारी व छापेमारी दल का गठन करते हुए उक्त कांड की अभियुक्त को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंचे। एसपी बताया कि गिरफ्तारी करने गई पुलिस वहां पहले से 50 से 60 की संख्या में महिला एवं पुरुष लाठी डंडे व हरवे हथियार से लैस होकर खड़े थे।

मनोज झा ने आदेश दिया था, पुलिस बल को मारो-पीटो

मनोज झा की ओर से आदेश दिया गया कि, पुलिस बल को मारो पीटो। यह लोग मुझे गिरफ्तार करने आया है। आरोपी के आदेश पर महिला व पुरुष छापेमारी दल पर लाठी डंडे एवं हरवे हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान इसका फायदा उठाते हुए अभियुक्त मनोज झा पुलिस बल को चकमा देकर वहां से भाग गया।

मनोज झा ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

इस दौरान, पुलिस बल पर 50 से 60 अज्ञात पर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया। इसके बाद मनोज झा कि गिरफ्तारी को लेकर हर जगह छापेमारी करना शुरू कर दिया। काफी खोजबीन के क्रम में सूचना मिली कि, मनोज अपने घर पर ही छुपा हुआ है। जहां से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की गई, जहां मनोज झा कई चौंकाने वाली बात पुलिस को बताएं है।

सुप्रीम कोर्ट का जज बताकर करता था ठगी और धोखाधड़ी

एसपी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के जज बताकर लोगों के साथ ठगी एवं धोखाधड़ी किया करते थे। जहां इस आरोप में पहले जेल जा चुके हैं। आरोपी मनोज झा का अपहरण के साथ लोगों को ठगने का अपना शिकार बनाया करता था। ठगी का मामला भारत के कई राज्य के थाना में दर्ज़ है।

यह भी पढ़ें:  Delhi Police Terror Bust: दिल्ली पुलिस ने किया खतरनाक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, ISI और बांग्लादेश के कट्टरपंथी गुटों से जुड़े मकड़ी जाला के 8 संदिग्ध, पढ़िए... 'फ्री कश्मीर'

मनोज झा के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद

एसपी ने यह भी बताया कि पकड़े गए मनोज झा के पास से एक काला रंग का बैग जिसमें दो मोबाइल, बाहर सादा पेज पर हस्तलिखित अकाउंट एवं डिटेल्स तथा चार रूल पेज पर अन्य डिटेल हस्तलिखित, इंडियन बैंक का एक क्रेडिट कार्ड एवं दो डेबिट कार्ड, दो आइसीआइसी आइ बैंक का डेबिट कार्ड, दो एचडीएफसी बैंक का डेबिट कार्ड, दो पंजाब नेशनल बैंक का डेबिट कार्ड, एक इंडियन ओवरसीज बैंक का क्रेडिट कार्ड, एक बैंक आफ इंडिया का क्रेडिट कार्ड, एक हरियाणा सरकार का इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस, एक फॉर्च्यूनर सिग्मा का आरसी कार्ड, एक महेंद्र स्कॉर्पियो का आरसी कार्ड, एक पैन कार्ड, एक वोटर आईडी कार्ड, एक आधार कार्ड बरामद हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Taapsee Pannu ने बताया क्यों की गुपचुप शादी, पति मैथियास बोए संग रिश्ते पर खोले राज

Taapsee Pannu News: बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल तापसी पन्नू ने जब गुपचुप तरीके से...

सोने की कीमतों में उछाल: भू-राजनीतिक तनाव और फेड की अनिश्चितता का Gold Price पर असर

Gold Price: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ...

AI Technology: बेंगलुरु के इंजीनियर का कमाल, नींद की पोजिशन के हिसाब से एडजस्ट होती है AI-पावर्ड पंखे की स्पीड

AI Technology: बेंगलुरु के एक इंजीनियर ने तकनीक की दुनिया में एक अनोखा प्रयोग...

Bihar Women Employment Scheme: हर वार्ड में बनेगी जीविका समिति, महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया मंत्र

Bihar Women Employment Scheme: बिहार की महिलाओं के लिए अब स्वरोजगार की राहें और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें