spot_img

Railway की बड़ी खबर : अब प्रत्येक दिन चलेगी हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस, होंगे नौ कोच और SLR के दो कोच समेत 11 कोच

spot_img
- Advertisement -

रौनी जंक्शन से कोलकाता एवं मां जानकी की जन्मभूमि जयनगर जाने वाले रेलयात्रियों को मंत्रालय ने बड़ा तोहफा दिया है। हावड़ा से जयनगर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 13031 एवं 13032 हावड़ा-जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस तीन मई से प्रतिदिन चलेगी।

- Advertisement -

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने बताया कि हावड़ा और जयनगर के बीच वर्तमान में गाड़ी संख्या 13031 एवं 13032 हावड़ा-जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में एक दिन किया जा रहा है। Railway की बड़ी खबर : अब प्रत्येक दिन चलेगी हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस, होंगे नौ कोच और SLR के दो कोच समेत 11 कोचयात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इस ट्रेन की बारंबारता में वृद्धि करते हुए इसका परिचालन प्रतिदिन करने का निर्णय लिया गया है। यह परिवर्तन हावड़ा से तीन मई से तथा जयनगर से दिनांक चार मई से प्रभावी होगा।

- Advertisement -

इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के नौ कोच एवं एसएलआर के दो कोच सहित 11 कोच होंगे, इस ट्रेन का परिचालन पूर्व निर्धारित समय एवं ठहराव के अनुसार चलेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में LPG Gas Supply हुई सामान्य, अब 103 एजेंसियां घर पहुंचाएंगी सिलेंडर, जानें क्या है प्रशासन का नया प्लान

दूसरी ओर गरीबों की राजधानी कहे जाने वाले सहरसा-बरौनी-नई दिल्ली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में शुक्रवार से बेड रोल की सुविधा मिलने लगी है। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ने बताया कि समस्तीपुर मंडल के सहरसा से बेगूसराय एवं बरौनी होते हुए चलने वाली गाड़ी संख्या 12553/12554 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस में आज शुक्रवार से बेड रोल की सुविधा प्रदान की जा रही है। समस्तीपुर मंडल के अन्य गाड़ियों में भी जल्दी ही यह सुविधा प्रदान की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कर्नाटक में IPL Ticket पर महासंग्राम: विधायकों को फ्री पास पर BJP का तंज!

IPL Ticket: अरे भाइयों और बहनों, आईपीएल का बुखार चढ़ रहा है और इसके...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: मैट्रिक परिणाम की घोषणा जल्द, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों...

RCB का मैदान पर अनमोल सम्मान: 11 दिवंगत प्रशंसकों को खास ‘श्रद्धांजलि’

RCB: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला हर मुकाबला सिर्फ क्रिकेट का...

महिंद्रा और टाटा की नई आगामी एसयूवी, कॉम्पैक्ट सेगमेंट में बढ़ेगा कड़ा मुकाबला

Upcoming SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट हमेशा से ही ग्राहकों के...