पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल और शांति व्यवस्था बहाल रखना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। शराब मामले में लगातार कार्रवाई की जाएगी। असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रहेगी।
वहीं लंबित कांडों का तेजी से निष्पादन किया जाएगा। अपराधियों और फरार वारंटियों के धर पकड़ में भी तेजी लायी जाएगी। दिवा, संध्या और रात्रि गश्ती क्षेत्र में लगातार की जायेगी। विधि व्यवस्था बनाये रखने में आमजनों से सहयोग करने की अपील की गयी है।