back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 21, 2026
spot_img

मधुबनी के बेनीपट्टी में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब बरामदी वाले तीन स्थलों को किए सील

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
शराब बरामद स्थल को दंडाधिकारी के नेतृत्व में थाना पुलिस ने किया सील
बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में एक और अरेर थाना क्षेत्र में दो स्थलों को किया गया सील
फोटो : अरेर के धकजरी में शराब बरामद स्थल को सील करती थाना पुलिस

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। अनुमंडल के अरेर एवं बेनीपट्टी थाना पुलिस ने शराब बरामद किये गए तीन स्थलों को सील किया है। इसको लेकर अंचलाधिकारी को बतौर दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरेर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के धकजरी में प्रकाश महतो के गैरेज से 23 जनवरी 2022 को 73 बोतल शराब बरामद किया था।

- Advertisement -

इस मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों क्रमशः प्रकाश महतो, नीलम देवी, निर्मला देवी, चुनमुन महतो एवं सतीश महतो के खिलाफ कांड संख्या 9/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। उस समय सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। शनिवार को अरेर पुलिस ने शराब बरामदगी स्थल गैरेज को सील कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में Mithila Mahotsav संस्कृति का महाकुंभ शुरू, DM-SP ने केक काटकर किया शानदार आगाज, देखें तस्वीरें

जबकि, दूसरी कार्रवाई में अरेर थाना की पुलिस ने अरेर हाट स्थित श्रवण साह के रसोई घर को भी सील कर दिया है। यहां से 30 मई 2022 को पुलिस ने 115 बोतल शराब बरामद किया था। साथ ही एक ही परिवार के श्रवण साह, राजीव कुमार साह संतू साह, भोला साह, हीरा देवी, रूबी देवी, तुलसी देवी के खिलाफ कांड संख्या 66/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई के समय श्रवण साह को शराब के साथ धर दबोच लिया था। वहीं तीसरी कार्रवाई में बेनीपट्टी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बसैठ में शुक्रवार की शाम उमेश राम के घर को सील कर दिया। यहां से पुलिस ने 2 सितंबर 2022 को पांच बोरी शराब बरामद किया था। साथ ही दोनों तस्कर उमेश राम एवं दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया था।

इस संबंध में दंडाधिकारी सह सीओ पल्लवी गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार एवं वरीय अधिकारियों के निर्देश के आलोक में शराब बरामद मामले में जिन स्थलों को चिन्हित किया गया था। उनको सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। बारी-बारी से सभी स्थलों को सील किया जायेगा।

मौके पर पुनि सह बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद, अरेर के एसएचओ राजकिशोर कुमार, एसआई रामचंद्र प्रसाद, एएसआई शेषनाथ प्रसाद, संजीत कुमार, राजेश कुमार, हरदयाल सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि में माँ चंद्रघंटा चालीसा का पाठ: भय मुक्ति और शांति का मार्ग

Maa Chandraghanta Chalisa: चैत्र नवरात्रि के पवित्र तीसरे दिन, देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप...

मां चंद्रघंटा की पूजा से मिलता है अद्भुत साहस और आत्मविश्वास

Chaitra Navratri Puja Vidhi: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व मां दुर्गा के नौ रूपों...

RBSE 10th Result 2026: जानिए पास होने के लिए कितने अंक हैं जरूरी

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जल्द ही जारी होने वाला...

Free Fire MAX Redeem Codes: आज ही करें रिडीम और जीतें एक्सक्लूसिव उपहार!

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और मुफ्त उपहारों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें