spot_img

मधुबनी के व्यवसायी पुत्र कृष्णा की रंगदारी में हत्या के दो मुख्य साजिशकर्ता चढ़े पुलिस के हत्थे

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
इमादपट्टी के व्यवसायी पुत्र हत्याकांड में शामिल दो मुख्य साजिशकर्ता,
फरार दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी
अपराधियों ने रंगदारी वसूलने के लिए की थी व्यवसायी पुत्र कृष्ण कुमार साह की हत्या
प्रेसवार्ता में एसडीपीओ आशीष आनंद ने किया खुलासा
फोटो :भैरवस्थान थाना परिसर में हत्याकांड का खुलासा करते झंझारपुर एसडीपीओ आशीष आनंद व अन्य

- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। अनुमंडल के भैरवस्थान थाना के ईमादपट्टी गांव में बीते दिनों अपराधियों ने योजना बना कर दहशत फैलाने व रंगदारी के लिये व्यवसायी पुत्र कृष्णा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद प्रेसवार्ता में हत्याकांड का खुलासा करते हुए झंझारपुर डीएसपी आशीष आनंद ने मीडिया को बताया कि पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर मेरे नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक महफूज आलम ,भैरवस्थान एसएचओ रूपक कुमार अम्बुज ,सअनि वशिष्ठ कुमार महतो (भैरव स्थाना थाना), तकनीकी कोषांग मधुबनी एवं सशस्त्र पुलिस बलों की एक टीम गठित कर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी करते हुए गोली मारने वाले एवं साजिशकर्ता को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में LPG Gas की किल्लत की अफवाहें खारिज, प्रशासन ने जारी किए आंकड़े, अब घर-घर पहुंचेगा सिलेंडर!

पुलिस ने इस हत्या में शामिल चार अपराधियों राजेन्द्र यादव पिता गुदर धर्मपुर थाना लौकहा ,अजय ठाकुर पिता बाबाजी ठाकुर मुजियासी थाना घोघरडीहा ,अरविंद कामत पिता सूर्य नारायण कामत मुजियासी थाना घोघरडीहा, रंजय कुमार यादव पिता गिरधारी यादव ओलीपुर थाना भैरवस्थान के विरुद्ध छापेमारी के क्रम में कांड के मुख्य साजिशकर्ता रंजय कुमार यादव एवं अरविंद कामत को गिरफ्तार किया गया।

इनकी इस हत्याकांड में मुख्य भूमिका रही।अपराधी रंजय कुमार यादव जो पहले भी अपने भाई की हत्या करने के आरोप में जेल जा चुका है। रंजय ने इलाके में अपना आतंक फैला कर आसपास के पैसे वाले लोगों से रंगदारी वसूलने के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था।

डीएसपी श्री आनंद ने बताया कि अपराधी रंजय यादव जेल से निकलने के बाद फुलपरास थाना के अमौजा गांव में रह रहा था। हत्याकांड के दिन रंजय यादव उसी गांव के अपराधी राजेन्द्र यादव, अजय ठाकुर और अरविंद कुमार के साथ मिलकर दो बाइक से ईमादपट्टी गांव पहुंचा था। एक बाइक पर रंजय यादव और अरविंद तथा दूसरे पर अजय ठाकुर और राजेंद्र यादव सवार होकर मृतक कृष्णा के दुकान पर आये।

आरोपी रंजय यादव के कहने पर अपराधी राजेन्द्र यादव ने गोली मार कर कृष्णा की हत्या कर दी। घटना के संबंध में उक्त बातों की जानकारी अपराधी रंजय यादव ने पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर दी।एसडीपीओ श्री आनंद ने बताया कि हत्याकांड में शामिल दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। शीघ्र ही फरार दो अन्य अपराधी अजय ठाकुर एवं राजेन्द्र यादव को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। धराये दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने दो टच स्क्रीन मोबाइल भी बरामद किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vi का नया पोस्टपेड प्लान: सिंगल यूजर के लिए 50GB डेटा और OTT बेनिफिट्स

Postpaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Vodafone Idea (Vi) ने अपने...

Bihar Weather: 1967 के बाद सबसे भीषण आंधी-बारिश और ओले ने मचाई तबाही, पढ़िए आधे घंटे की मौसम का बदला मिजाज और तबाही का...

Bihar Weather: कुदरत जब रौद्र रूप धारण करती है, तो हर हिसाब-किताब धरे का...

Nalanda Stampede: बिहार शरीफ भगदड़ में 5 पुलिसकर्मी निलंबित, पढ़िए नालंदा घटना पर सरकार की सख्ती

Nalanda Stampede: कभी-कभी वक्त का एक छोटा सा झोंका भी बड़े बदलावों की नींव...

Bihar Skill Development: जब पटना के स्किल पार्क में अचानक पहुंचे CM Nitish, छात्रों को दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

Bihar Skill Development: बिहार के भविष्य की नींव बन रहे युवा, जब स्वयं मुख्यमंत्री...