back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 28, 2026
spot_img

मधुबनी में पिस्टल, जिंदा कारतूस औ कैश के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े तीन अपराधी, बाबूबरही पुलिस की भूपट्टी चौक पर बड़ी कार्रवाई

spot_img
- Advertisement - Advertisement

फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: गिरफ्तार अपराधियों के बारे में जानकारी देते सदर डीएसपी राजीव कुमार व अन्य

- Advertisement -

धुबनी/बाबूबरही देशज टाइम्स ब्यूरो। एसपी सुशील कुमार को बाबूबरही थाना क्षेत्र के भूपट्टी चौक पर अपराधियों के जमा होने की गुप्त सूचना मिली जिसके बाद सदर डीएसपी राजीव कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना अध्यक्ष राहुल कुमार के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा।

- Advertisement -

अपराधियों के पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, लूटे गए 8500 रुपए, एक बाइक और दो मोबाइल बरामद हुए हैं।पुलिस ने सभी अपराधियों से पूछताछ के बाद क्षेत्र में हुई कई लूट व अन्य वारदातों के खुलासे का दावा किया है।गिरफ्तार सभी अपराधियों का विभिन्न थानों में आपराधिक इतिहास रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: कट्टे पर रील बनाने वाले 'हीरो' 24 घंटे में गिरफ्तार, दोस्त ने ही उगलवा दिया सारा राज, पढ़िए दो यार, हथियार, हीरोपंती और सकरी पुलिस

क्या है मामला

बाबूबरही थाना क्षेत्र से बीते रविवार को संध्या गश्ती के दौरान देसी कट्टा के साथ तीन युवकों को दबोचा गया।इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पीसीआई रविन्द्र कुमार दलबल के साथ रविवार को संध्या गश्ती पर थे। जब भूपट्टी गैस गोदाम के पास पहुंचे तो उसी समय विपरीत दिशा से एक ही बाइक पर तीन युवक सवार होकर आ रहे थे।

पुलिस गाड़ी देख कर बाइक चालक युवक मोटरसाइकिल घुमा कर वापस भागने लगा। पुलिस को शक होने पर गाड़ी से खदेड़ कर सभी युवाओं को दबोच लिया गया। धराए युवक की तलाशी लेने पर मो. रबुल के पास से देसी कट्टा मिला। वहीं मो. आलम और भास्कर सिंह के पास से एक-एक मोबाइल व कुछ नकद रुपए बरामद हुए। तीनों युवकों को गिरफ्तार करते हुए उनसे देसी कट्टा, मोबाइल, रुपये व मोटरसाइकिल जब्त कर लिया गया।

मो. रबुल और मो. आलम की पहचान जयनगर थाना के कोरहिया नया टोल वार्ड 11 के रूप में और तीसरे युवक की पहचान जयनगर थाना के ही बेतौनहा गांव के भास्कर सिंह के रूप में हुई है। तीनों गिरफ्तार युवकों को आगे की कार्रवाई के लिए सोमवार को न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Public Provident Fund: क्या एक से ज्यादा खाते खोलना संभव है? जानें PPF के फायदे और नियम

Public Provident Fund: भारत में लंबी अवधि के लिए सुरक्षित और टैक्स-फ्री बचत योजनाओं...

गरेना Free Fire MAX Redeem Codes: आज ही पाएं मुफ्त डायमंड्स और स्किन्स!

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और उत्साह का...

होली 2026: जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Holi 2026: हर वर्ष की भांति इस बार भी रंगों का पावन पर्व होली...

सही कार टायर कैसे चुनें: एक विस्तृत गाइड

Car Tyre: नई कार के लिए सही टायर का चुनाव करना उतना ही महत्वपूर्ण...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें