spot_img

Madhubani News|Babubarhi News| गिरी आकाश से मौत बनकर बिजली, धान रोपती दो महिलाओं की गईं जान

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News|Babubarhi News| गिरी आकाश से मौत बनकर बिजली, धान रोपती दो महिलाओं की गईं जान| जहां, दो अलग-अलग हादसे। मगर, मौत का स्वभाव बिल्कुल एक। वही आकाशीय बिजली। जिसके गिरने से दो महिलाओं की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। दोनों महिलाओं के पति का नाम सुरेंद्र ही है। एक सुरेंद्र मंडल, दूसरे सुरेंद्र महतो। महज यह संयोग है, जहां मौत को एक बहाना मिल गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Madhubani News|Babubarhi News |बेला पंचायत के देवरा और बसहा पंचायत के दुमरियाही गांव में मातम

स्वजनों में (Two women died due to lightning in Madhubani) कोहराम मचा है। चारों तरफ, बेला पंचायत के देवरा गांव और बसहा पंचायत के दुमरियाही गांव में मातम पसरा है। जहां, धान रोपनी के दौरान हादसा बाबूबरही थाना क्षेत्र के देवरा व दुमरियाही गांव में गुरुवार को हुआ है।

- Advertisement -

Madhubani News|Babubarhi News| सुरेंद्र राम की 24 वर्षीय पत्नी मंजू देवी

बाबूबरही थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गयी। पहली घटना बेला पंचायत के देवरा गांव की है। यहां महिला धान रोपने के लिए गई थी। इसी क्रम में आकाशीय बिजली महिला के सिर पर ही गिर गयी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आपके जिले में भी है खतरा? बिहार में अगले 4 दिन 32 जिलों के लिए आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी

घटना के बाद आसपास के लोगों की ओर से महिला को घटनास्थल से उठा कर घर लाया गया। महिला की पहचान देवरा गांव के सुरेंद्र राम की 24 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इनमें प्रियंका कुमारी 5 वर्ष, शिवम कुमार 3 वर्ष तथा सत्यम कुमार 1 वर्ष का है। सभी बच्चों के सर से मां का साया उठ चुका है।

Madhubani News|Babubarhi News| सुरेंद्र मंडल की 43 वर्षीय पत्नी संगीता देवी

वहीं, दूसरी घटना बसहा पंचायत के दुमरियाही गांव के वार्ड 6 की है। मां और बेटी खेत से धान रोपकर वापस आ रही थी तभी वो वज्रपात के चपेट में आ गयी। घटना में बेटी की मौत हो गई। मृतका की पहचान बाबूबरही थाना क्षेत्र के ही सलखनिया गांव के सुरेंद्र मंडल की 43 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Education में क्वालिटी के साथ क्वांटिटी | प्रोफेसर अब ऑक्सफोर्ड जाएंगे! CM Samrat का शिक्षा में वर्ल्ड क्लास बदलाव | बापू सभागार में बड़ा एलान - 100 प्रोफेसर

महिला अपने मायका दुमरियाही आई थी।इस घटना से दोनों परिवार में चारों तरफ चीत्कार उठ रही है। स्वजनों के दारुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। हर जगह मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Madhubani News|Babubarhi News| बेला पंचायत की मुखिया नीलू कुमारी ने बताया

बेला पंचायत की मुखिया नीलू कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं तत्काल कबीर अंत्येष्टि के लिए तीन हजार रुपये पीड़ित परिवार को दिया गया है। अंचलाधिकारी लीलावती कुमारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के उपरांत दोनों मृतका के आश्रितों को आपदा की ओर से सरकारी लाभ दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में मधुबनी पुलिस की गाड़ी का ‘डबल एक्सीडेंट’! बोलेरो दो बार डिवाइडर पर चढ़ी! तीज और चौरचन पर्व को लेकर थी बड़ी भीड़

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय बस स्टैंड पर मधुबनी पुलिस की एक बोलेरो गाड़ी दो बार डिवाइडर पर चढ़ गई। तीज और चौरचन पर्व के कारण भीड़भाड़ वाले इलाके में हुए इस हादसे ने स#DarbhangaNews,#MadhubaniPolice,#RoadSafety

भारतीय हॉकी ने रचा इतिहास! लगातार दूसरी बार जूनियर एशिया कप जीता, अब विश्व कप की बारी

Junior Asia Cup Hockey: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब लगातार दूसरी बार जीत लिया है। फाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर टीम ने अगले साल होने वाले एफ#JuniorAsiaCup,#IndianHockey,#FIHWorldCup

बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर 18 स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

Bihar Puja Special Trains: त्योहारों में घर लौटने की सोच रहे बिहार के लाखों यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। दुर्गापूजा, दिवाली और छठ के लिए 18 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंग#BiharNews,#PujaSpecialTrains,#IndianRailways

अररिया में भयानक हादसा! मिट्टी में दबे चार मासूम, दो की मौत, NH-27 पर ग्रामीणों का भारी बवाल

Bihar News: अररिया के नरपतगंज में अवैध मिट्टी कटाई से पूर्वी कोसी नहर का बांध धंस गया, जिससे 8 और 7 साल के दो बच्चों की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-27 जाम कर मुआवजे#BiharNews,#ArariaAccident,#IllegalMining