spot_img

Madhubani News| Basopatti News| हैवान था हम दोनों का पति… हां…मार डाला… मालिक यादव हत्याकांड@72 घंटे में खुलासा, दोनों पत्नियों ने रची थी हत्या की साजिश…हथियार, कारतूस बरामद

spot_img
- Advertisement -

प्रवीण ठाकुर, Madhubani News| Basopatti News | हैवान था मेरा पति… हां…मार डाला… मालिक यादव हत्याकांड@72 घंटे में खुलासा। दोनों पत्नियों ने रची हत्या की साजिश…कहा हैवान था मार डाला। उद्भेदन: वीरपुर ग्वाला टोल में राम प्रसाद यादव उर्फ मालिक यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया महज 72 घंटे में खुलासा। भाई व अन्य के सहयोग से मालिक की दोनों पत्नियों ने रची थी पति की हत्या की साजिश। कहा इंसान नहीं हैवान था मेरा पति। दोनों पत्नी, साला समेत एक अन्य को किया गिरफ्तार। देसी रायफल, दो कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो खाली कारतूस व 4 मोबाइल पुलिस ने किया बरामद। प्रेसवार्ता में जयनगर एसडीपीओ विप्लव कुमार ने दी जानकारी। जहां,

- Advertisement -

Madhubani News| Basopatti News|मालिक यादव की गोली मारने व धारदार हथियार से काटकर हत्या की गुत्थी सुलझी

बासोपट्टी थाना क्षेत्र के वीरपुर ग्वाला टोल में बीते गुरुवार को हुई हत्या के मामले का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यहां हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतक की दो पत्नी, साला व अन्य सहयोगी ही हैं। पुलिस ने अपराधियों के कुबूलनामा बयान के आधार पर प्रेसवार्ता कर घटना का उद्भेदन किया है। गत गुरुवार को वीरपुर ग्वाला टोल में राम प्रसाद यादव उर्फ मालिक यादव की गोली मार व धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गयी थी।

- Advertisement -

Madhubani News| Basopatti News| पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार का त्वरित एक्शन, बड़ा खुलासा

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देशानुसार जयनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में बासोपट्टी थानाध्यक्ष के साथ पुलिस टीम गठित कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। शनिवार को पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की दोनों पत्नी, साला व एक अन्य सहयोगी शामिल थे। जिसका खुलासा गिरफ्तार आरोपियों ने अपने कबूलनामें में किया।पुलिस ने आरोपियों के बताये गए जगह से एक देशी रायफल, दो देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो खाली खोखा के साथ 4 मोबाइल भी बरामद किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में IAS अधिकारियों का ट्रांसफर: अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां, क्या आपने देखी पूरी लिस्ट

Madhubani News| Basopatti News| जयनगर एसडीपीओ विप्लव कुमार ने बताया

प्रेसवार्ता में जयनगर एसडीपीओ विप्लव कुमार ने बताया कि बीते 27 जून को सूचना मिली कि वीरपुर ग्वाला टोल अन्तर्गत राम प्रसाद यादव उर्फ मालिक यादव की हत्या हो गयी है। उक्त सूचना के सत्यापन हेतु थाना से प्रस्थान किया गया। वीरपुर ग्वाला टोल पहुंचने पर पाया की गोली एवं तलवार से मारकर राम प्रसाद यादव उर्फ मालिक यादव की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद विधिवत कागजात तैयार कर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया।

Madhubani News| Basopatti News| जयनगर एसडीपीओ विप्लव कुमार ने बताया

हत्या में मृतक की मां पार्वती देवी के फर्द बयान के आधार पर बासोपटटी थाना कांड संख्यां 119/24 के तहत मामल दर्ज किया गया।एसडीपीओ जयनगर के नेतृत्व में बासोपट्टी थानाध्यक्ष के साथ एक टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान के क्रम में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी के मोबाइल से हत्यारों को बुलाकर घर पर बैठक कर हत्या करने की साजिश रची गयी।

Madhubani News| Basopatti News| प्लान के मुताबिक मनटूट देवी के भाई को शराब पिलाने का जिम्मा दिया गया

इस प्लान में आरोपी मनटूट देवी, राम कुमारी देवी, बबलू यादव ,सरोज कुमार मंडल एवं अन्य तीन-चार लोगों ने मिलकर योजना तैयार की। प्लान के मुताबिक मनटूट देवी के भाई को शराब पिलाने का जिम्मा दिया गया। शराब पिला घर पर लाकर पिस्टल सटाकर गोली मार दी गयी। मारने के बाद दोनों पत्नियों की ओर से अन्य आरोपियों की ओर से चेहरा को काट दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar में ₹6,00,00,000 का महा-फर्जीवाड़ा: पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा...अब तक 27 लोग हो चुकें है शिकार! Darbhanga - Samastipur तक फैला नेटवर्क, कहीं आप भी तो नहीं...?

Madhubani News| Basopatti News| घर से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

अनुसंधान के क्रम में आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर वीरपुर गांव के ही सुरदास के घर से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया। जिसके आधार पर बासोपट्टी थाना कांड सं 121/24, दिनांक 29.06.24 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। बता दें कि मृतक व्यक्ति का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। कई थाना में उसके विरुद्ध मामले दर्ज हैं।

Madhubani News| Basopatti News| वह आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति था

मृतक की पत्नियों ने अपने कबूलनामा में बताया कि वो आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति था। घर में हैवानियत व शोषण करना उसकी दिनचर्या में शामिल थी। जिससे तंग आकर सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार, पुअनि अशरफ अली, पुअनि कंचन कुमार सिंह, पुअनि मधु कुमार सिंह,पुअनि प्रिया कुमारी, पुअनि गौरव कुमार,प्रशिक्षु पुअनि अलिसा सिंह,थाने की महिला सिपाही, बीएमपी सशस्त्र बल,डीएपी सशस्त्र बल एवं तकनीकी सेल के इंपू कुमारी, सुरेश कुमार, मनोहर कुमार शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का ‘एक्शन मोड’: 6 अधिकारी नपे, 1 निलंबित; Bihar Education में हड़कंप!

Bihar Education Minister: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कर्तव्य में लापरवाही और वित्तीय अनियमितता के आरोप में 6 अधिकारियों पर अन#BiharEducationMinister,#MithileshTiwari,#BiharNews

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: बिहार में स्कूलों का टाइम बदला! भीषण गर्मी में बच्चों को मिली बड़ी राहत, जानें नया समय

Bihar School Timings: बिहार में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब स्कूल सुबह 6.30 से दोपहर 12.30 बजे तक ही संचालित होंगे, जिससे छात्रो#BiharNews,#BiharSchoolTimings,#HeatwaveAlert

बिहार में पानी को मिलेंगी ज़िंदगानी: बड़ी समस्या होगी खत्म! CM सम्राट ने उठाया ऐतिहासिक कदम, नया कानून ला रही सरकार

Bihar Groundwater Policy: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में भूजल संरक्षण के लिए एक व्यापक नीति और 'बिहार भूजल (प्रबंधन और विनियमन) अधिनियम, 2026' को जल्द लागू करने का निर्दे#BiharWaterPolicy,#SamratChoudhary,#GroundwaterAct

दरभंगा: NH-527C जाम करना पड़ा भारी, 100 से अधिक पर FIR, एंबुलेंस भी फंसी!

Darbhanga Road Block: दरभंगा में NH-527C पर दो दिन तक सड़क जाम करने वाले 110 लोगों पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। अपहृता मेघा कुमारी के परिजनों ने एंबुलेंस समेत कई वाहनों को पांच घंटे त#DarbhangaNews,#BiharPolice,#RoadBlock