back to top
7 अक्टूबर, 2024

अलाव वाली मौत : अलाव ताप रहे 7 लोगों को कार ने कुचला…मां-बेटी की मौत, कई की हालत नाजुक

spot_img
spot_img
spot_img

पूर्णिया से अलाव वाली मौत की खबर सामने आ रही है, जहां बीती रात सड़क किनारे ठंड से बचने में दो लोगों की जान ले ली गई। इस दौरान आग सेक रहे सात लोगों को कार ने कुचला। इसमें  मां-बेटी फूलो देवी (49) व सावित्री कुमारी (15) की मौत हो गई। वहीं पांच गंभीर रुप से घायल सुमित्रा देवी (45), कपिल देव मुर्मू (30), प्रियंका देवी (25), आर्यन कुमार (04) व सुशांत कुमार (06) का इलाज चल रहा है।

 

भवानीपुर के सुपौली पंचायत के बभनचक्का संथाली टोला में कड़ाके की ठंड में कपिलदेव मुर्मू के दरवाजे पर पांच लोग अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान रुपौली की तरफ से आ रही बोलेरो ने अनियंत्रित होकर अलाव ताप रहे लोगों को कुचल दिया। घटना में सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भवानीपुर में उपचार के बाद इन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया गया। पूर्णिया के रास्ते में ही दो की मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, यह हादसा भवानीपुर थाना क्षेत्र के बभन चक्का गांव में रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड-दो के बभनचक्का संथाली टोला में यह घटना हुई। बताया गया कि के एसएच-65 पूर्णिया-टीकापट्टी मार्ग पर घर के आगे दरवाजे पर एक ही परिवार के सात लोग आग ताप रहे थे।

 

सड़क से उनके दरवाजे की दूरी लगभग 15 फीट की है। लेकिन इसके बाद भी  घर की सीमा पर लगे बांस के खूंटों को तोड़ते हुए बोलेरो ने पूरे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पहले घटनास्थल से 10 मीटर दूर बोलेरो एक दुकान के पास रुकी थी।

 

दस मीटर चलाने के बाद ही बोलेरो इस कदर बेलगाम हो गयी कि मौत बन कर सामने आयी। दरवाजे पर आग ताप रहे सभी व्यक्ति को ठोकर मारते हुए सामने दीवार में जा टकरायी। थानाध्यक्ष सुजित कुमार ने बताया कि बोलेरो चालक समेत दो लोगों को पकड़ लिया गया है. घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस कब्जे में रखा गया है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -