spot_img

बिहार का हाल, प्रभार लेने-देने को लेकर बीईओ के सामने ही भिड़े दो शिक्षक, जमकर चले लात-मुक्के

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी जिले के आदापुर बीआरसी भवन में दो शिक्षकों के बीच प्रभार लेने- देने को लेकर जमकर हुए मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना के बाबत बताया जा रहा है कि बीआरसी में ही वरीयता को लेकर दो शिक्षक के बीच बीईओ के सामने ही जमकर मारपीट होने लगी। दोनों शिक्षक एक दूसरे पर मुक्का और लात से प्रहार करने लगे। जिससे बीआरसी भवन अखाड़ा सा प्रतीत होने लगा।

- Advertisement -

बाद में अन्य शिक्षकों ने पहुंचकर किसी तरह झगड़ा छुड़ाया तथा मामले को शांत कराया। बताया जाता है कि मामले को बढ़ता देख बीईओ वहां से धीरे से निकल गए। अब लोग कहते नहीं थक रहे कि जो गुरु खुद आपस में मारपीट कर रहे हैं, वे भला बच्चों को शिक्षा का पाठ क्या पढाएंगे।

मामले को लेकर थाने में शिकायत की गई है। उक्त आवेदन के अनुसार प्रखंड के चैनपुर सोनार टोला स्थित नव सृजित प्राथमिक विद्यालय में एचएम के प्रभार को लेकर महीनों से विवाद चल रहा है।

विवाद के मामले को लेकर डीईओ ऑफिस के निर्देश के आलोक में बीईओ हरेराम सिंह ने पत्र निर्गत कर वर्तमान प्रभारी एचएम शिवशंकर गिरि और वरीय शिक्षक होने की दावा करने वाली शिक्षिका रिंकी कुमारी को अपनी शैक्षणिक व नियोजन से संबंधित कागजात तीन दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।

इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में सोमवार को बीआरसी में कागजात जमा करने के दौरान बात बढ़ गई। धीरे-धीरे मामला बढ़कर उठा पटक तथा लात घुसा तक पहुंच गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीईओ ऑफिस छोड़कर बाहर निकलने में ही भलाई समझे तथा धीरे से ऑफिस से बाहर निकल गए। इस बाबत आदापुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत थाना में पहुंची है। मामले की छानबीन की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sitamarhi Smuggling News: एसएसबी का बड़ा एक्शन: सीतामढ़ी बॉर्डर पर जब्त हुई 2460 बोतल शराब, तस्करों में मचा हड़कंप!

सीतामढ़ी में एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2460 बोतल देसी शराब और छह मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। इस दौरान दो तस्कर गिरफ्तार हुए जबकि चार अंध#SitamarhiSmuggling,#IndoNepalBorder,#LiquorSeizure

Bhagalpur Champa River News: बड़ी राहत! भागलपुर की चंपा जवान हो गई… नदी हुई प्रदूषण मुक्त, 11 नालों का पानी अब STP में… DESHAJ...

भागलपुर की चंपा नदी अब प्रदूषण मुक्त हो गई है। 11 प्रमुख नालों का गंदा पानी अब सीधे साहेबगंज स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक पहुंचाया जा रहा है। यह नम#BhagalpurNews,#ChampaRiver,#NamamiGange

Bihar Pension News: बिहार में पेंशनधारकों को मिली बड़ी राहत! 95 लाख से ज्यादा ने पूरा किया जीवन प्रमाण पत्र, अब आपकी बारी?

बिहार में 95.82 लाख से अधिक पेंशन लाभार्थियों ने जीवन प्रमाण पत्र प्रक्रिया पूरी की है, जो कुल का 80% है। समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने शेष लाभार्थियों से#BiharPensionNews,#LifeCertificate,#SocialSecurityBihar

Patna Death News: ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत पर NEPAL में बड़ा एक्शन! कई जांच टीम गठित,...

ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस कुमार यादव की नेपाल के विराटनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सांसद पप्पू यादव ने ह#PatnaNews,#NepalDeath,#PappuYadav