spot_img

बिहार के कासी में अरेराज अनंत चतुर्दशी मेला की तैयारी अंतिम चरण में, सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओ के लिए होगी पूरी व्यवस्था, दरभंगा शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, बेतिया, मोतिहारी के साथ नेपाल के कांवरियां भी होंगे शामिल, पढ़िए मंदिर के मुख्य पुजारी महंथ रविशंकर गिरी ने क्या बताया

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी। बिहार के कासी के नाम से सुप्रसिद्ध सोमेश्वरनाथ धाम अरेराज में लगने वाले चार दिवसीय अनंत चतुर्दशी मेला (Areraj Anant Chaturdashi Mela) की तैयारी अंतिम चरण में है। यहां पहुंचने वाले महिला पुरुष श्रद्धालु कांवरिया अरघा के माध्यम से बाबा का जलाभिषेक करेगे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मंदिर प्रबंधन की ओर से सोमेश्वरनाथ मंदिर और परिसर का रंग रोगन का काम पूरा किया जा रहा है।साथ ही भीड भाड को नियंत्रण के लिए मंदिर के चारों तरफ बांस बल्ली लगाया जा रहा है।

- Advertisement -

 

परंपरागत रूप से आराध्य भगवान विष्णु के अनन्त चतुर्दशी पर अरेराज मे लाखों की संख्या में लोग जलाभिषेक के लिए पहुंचते है। श्रद्धालु बिहार के विभिन्न नदियों खासकर देवापुर एवं बेलवा घाट स्थित बागमती एवं लालबकेया नदी के संगम घाट से जलबोझी करके साधारण और डाक बम के रूप में जलाभिषेक को पहुंचते है।

 

जिसमे बिहार के शिवहर,सीतामढ़ी,दरभंगा और मुज्जफरपुर बेतिया मोतिहारी के साथ नेपाल के कांवरियां भी शामिल होते है।यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु एकादशी,द्वादशी त्रयोदशी व अनन्त चतुर्दशी के दिन जलाभिषेक करते है।


अपने शहर की खबर ना करें मिस, ख़बरें पढ़ने के लिए आज ही फॉलो करें फेसबुक, ट्विटर और गूगल न्यूज पर हमारे चैनल को और देखें हर घटना का विस्तृत वर्णन 


 

मंदिर के मुख्य पुजारी महंथ रविशंकर गिरी ने बताया

इस साल महिला व पुरुष कांवरियों के लिए अलग अलग प्रवेश व निकास द्वार की व्यवस्था की गई है। जिससे भीड़ नियंत्रित रहेगी। रात्रि के एक बजे ही अधिकारियों की उपस्थिति में प्रथम पूजा के बाद मंदिर का प्रवेश द्धार खोल देने का निर्णय लिया गया है।

राग भोग को लेकर दिन में मात्र आधे घण्टे के लिए ही बाबा का कपाट बंद होगा। गर्भगृह के पूर्वी व दक्षिणी द्वार पर अरघा लगाया गया है। पूर्वी छोर से पुरुष कांवरिया जबकि दक्षिणी छोर से महिला कांवरिया बाबा का जलाभिषेक कर सकेंगे।

डीसपी ने देशज टाइम्स को बताया

अरेराज के अनुमंडल पदाधिकारी एवं डीसपी ने बताया कि मेला मे रोशनी,पीने का पानी,सफाई शौचालय एवं स्वास्थ्य सुविधाओ के साथ सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था कर ली गयी है। पूरा मेला क्षेत्र व परिसर सीसीटीवी कैमरा के निगरानी में होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Yagyopaveet News: दरभंगा में ऐतिहासिक यज्ञोपवीत संस्कार: मंत्री-सांसद होंगे मौजूद, जानें पूरा कार्यक्रम और महत्व!

दरभंगा के पहाड़ी मठ में भव्य सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बिहार सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। यह आयोजन धार्मिक सद्भाDarbhangaNews,YagyopaveetSanskar,BiharReligiousEvent

Darbhanga Medical News: BOACON 2027: दरभंगा में डॉक्टरों का बड़ा जमावड़ा, सफल आयोजन के लिए बनी रणनीति!

दरभंगा में BOACON 2027 की तैयारियों को लेकर बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए और सफल आयोजन#DarbhangaMedicalNews,#BOACON2027,#BiharOrthopaedics

Bettiah Crime News: बेतिया में बेटे की निर्मम हत्या: मां और भाई ही निकले कातिल, लाश जलाई, प्रूफ़ मिटाया… मगर! खुला MUDER का राज

पश्चिमी चंपारण के मनुआपुल में एक युवक शैलेश तिवारी की हत्या कर शव जलाने के आरोप में उसकी मां और बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में यह माम#BettiahCrime,#BiharPolice,#FamilyMurder

Bhagalpur Police Exam News: भागलपुर में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: शांतिपूर्ण संपन्न हुई पहली पाली, लाखों युवाओं को अब बस इस बात की उम्मीद!

भागलपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न हुई, जिससे परीक्षार्थियों में उम्मीद जगी है। 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी के#BhagalpurNews,#PoliceExam,#BiharRecruitment