spot_img

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी का बड़ा ऐलान, जल्द कॉलेजों में होगी चार हजार सात सौ प्रोफसरों की नियुक्ति

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी। जिले के अरेराज स्थित प्रसिद्ध बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव का दर्शन करने पहुंचे बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को मंदिर के महंथ रविशंकर गिरी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना कराई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसके बाद मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार महाविद्यालयों में शीघ्र प्राध्यापकों की कमी को दूर करने जा रही है। इसके तहत महाविद्यालयों में चार हजार सात सौ प्राध्यापकों की नियुक्ति शीघ्र की होगी।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से महाविद्यालयों में प्राध्यापकों का पद रिक्त है। जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।नीतीश सरकार सर्वागीण विकास के तहत शैक्षणिक विकास पर पूरा जोर दे रही है।

इस अवसर अरेराज के बुद्धिजीवियों ने सोमेश्वर उच्च विद्यालय के जर्जर अनुसूचित जाति छात्रावास की स्थिति की जानकारी दी। वही एबीवीपी के छात्रों ने महंत शिवशंकर गिरी कॉलेज के प्राचार्य द्वारा किये जा रहे कुकृत्य की जानकारी दी।

इस पर शिक्षा मंत्री ने इस मामले की लिखित आवेदन देने को कहा ताकि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अरेराज में कई वर्षों से संचालित संस्कृत महाविद्यालय की अब तक मंजूरी नही मिलने की शिकायत की। जिस पर मंत्री ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

तत्पश्चात महंत रविशंकर गिरि ने शिक्षा मंत्री को अंग वस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित करते हुए आशीर्वाद देकर मंगलमय जीवन की कामना की। मौके पर केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा, बिहार प्रदेश जदयू के सचिव साकेत सिंह जदयू के जिलाध्यक्ष रतन सिंह पटेल उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sitamarhi Smuggling News: एसएसबी का बड़ा एक्शन: सीतामढ़ी बॉर्डर पर जब्त हुई 2460 बोतल शराब, तस्करों में मचा हड़कंप!

सीतामढ़ी में एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2460 बोतल देसी शराब और छह मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। इस दौरान दो तस्कर गिरफ्तार हुए जबकि चार अंध#SitamarhiSmuggling,#IndoNepalBorder,#LiquorSeizure

Bhagalpur Champa River News: बड़ी राहत! भागलपुर की चंपा जवान हो गई… नदी हुई प्रदूषण मुक्त, 11 नालों का पानी अब STP में… DESHAJ...

भागलपुर की चंपा नदी अब प्रदूषण मुक्त हो गई है। 11 प्रमुख नालों का गंदा पानी अब सीधे साहेबगंज स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक पहुंचाया जा रहा है। यह नम#BhagalpurNews,#ChampaRiver,#NamamiGange

Bihar Pension News: बिहार में पेंशनधारकों को मिली बड़ी राहत! 95 लाख से ज्यादा ने पूरा किया जीवन प्रमाण पत्र, अब आपकी बारी?

बिहार में 95.82 लाख से अधिक पेंशन लाभार्थियों ने जीवन प्रमाण पत्र प्रक्रिया पूरी की है, जो कुल का 80% है। समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने शेष लाभार्थियों से#BiharPensionNews,#LifeCertificate,#SocialSecurityBihar

Patna Death News: ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत पर NEPAL में बड़ा एक्शन! कई जांच टीम गठित,...

ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस कुमार यादव की नेपाल के विराटनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सांसद पप्पू यादव ने ह#PatnaNews,#NepalDeath,#PappuYadav