spot_img

पूर्व विधायक अवनीश सिंह के करीबी सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सिंह मस्तान की हत्या

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में मंदिर के पुजारी सुरेश सिंह उर्फ सुरेश मस्तान की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक से आए अपराधियों ने मंदिर में आराम कर रहे सुरेश सिंह के सिर में गोली मारी है।

- Advertisement -

घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुरेश मस्तान कुंडवा चैनपुर के रहने वाले थे और रेलवे स्टेशन के पास बने मंदिर के पुजारी थे।

- Advertisement -

गुरुवार की दोपहर सुरेश मस्तान मंदिर में ही आराम कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी आए और उनके सिर में गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने से सुरेश मस्तान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जा में लेने का प्रयास किया, जिसका स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया।

- Advertisement -

ग्रामीण घटनास्थल पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे हैं। मृतक का शव अभी भी घटनास्थल पर पड़ा हुआ है। हालांकि, घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों की सूचना पर कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष रमन कुमार मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

अपराधियों ने दिनदहाड़े कुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन के सामने इस घटना को अंजाम दिया है। हत्याकांड को अंजाम देकर अपराधी बाइक से फिल्मी स्टाइल में फरार हो गये। घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है।बताया जा रहा है, कि कुंडवा चैनपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश मस्तान की बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मारकर उस समय हत्या कर दी जब वे चैनपुर रेलवे स्टेशन के सामने मंदिर के समीप आराम कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, जिले में अपराधियों का तांडव सिर चढकर बोलने लगा है। अपराधी लगातार लूट एवं हत्या की घटनाओं को अंजाम दे कर फरार हो जा रहे है।इसी कड़ी मे आज कुंडवा चैनपुर में इलाके के बहुचर्चित सामाजिक कार्यकर्ता एवं ढाका-चिरैया के पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह के निकट सहयोगी रहे सुरेश सिंह मस्तान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अपराधियों ने मस्तान के सिर में गोली मार दी।घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए।जिस कारण पूरे क्षेत्र अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।बताया जा रहा है,कि सुरेश मस्तान ने कुंडवा चैनपुर स्टेशन के सामने हनुमान मंदिर का निर्माण कराया था। जिस कारण वे इलाके में काफी चर्चित थे।घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची छानबीन कर रही है। घटना के कारणों के बारे कई तरह के कयास लगाये जा रहे है।लेकिन मूल क्या है? यह अब तक पता नहीं चल सका है। कुछ लोग घटना का कारण भूमि विवाद भी बता रहे है।

घटना की सूचना पर ढाका-चिरैया के पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह ने क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा है कि जिले में लगातार एक के बाद लोगों की हो रही हत्या से यह साबित हो गया है कि अब बिहार में अपराधियों का राज हो गया है। सिंह ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का अब कोई भय नहीं रहा।उन्होंने कहा कि सूबे में सुशासन सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है। पूर्व विधायक ने राज्य सरकार से सुरेश मस्तान के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने एवं स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि सुरेश मस्तान की हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। घटना की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MNREGA News: बिहार सरकार का श्रमिकों को तोहफा! मनरेगा के लिए 9.90 अरब रुपये जारी, ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार

बिहार सरकार ने मनरेगा श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए 9 अरब 90 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी किया है। इससे लाखों मजदूरों को जल्द बकाया भुगतान मिलेगा और ग्रामीण#BiharMNREGA,#MNREGAWorkers,#ShrawanKumar

Madhubani से बड़ी ख़बर, 419 KG गांजा जब्त..पुलिस-तस्कर गठजोड़ का पर्दाफाश, थानाध्यक्ष निलंबित! इन दो पर भी गिरी गाज, पढ़िए रिपोर्ट

मधुबनी में एसटीएफ ने 419 किलो गांजा जब्त किया, जिसमें स्थानीय डायल 112 पुलिस की संलिप्तता सामने आई। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों#MadhubaniGanja,#BiharPolice,#DrugBust

Kalkaji Fire: Delhi के Kalkaji में सुबह-सुबह फटे 3 LPG सिलेंडर, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, पढ़िए

दिल्ली के कालकाजी में एक रेस्टोरेंट और उससे सटी इमारत में भीषण आग लग गई, जहां तीन एलपीजी सिलेंडर फटे। दमकलकर्मियों ने बहादुरी से 75 वर्षीय बुजुर्ग सीता देवी को#KalkajiFire,#DelhiNews,#FireSafety

सिर्फ Vaibhav ही नहीं! सूर्यवंशी परिवार से निकला एक और तूफानी बल्लेबाज, 20 चौकों के साथ ठोका पहला शतक

समस्तीपुर में वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने जड़ा पहला शतक। 83 गेंदों में 103 रनों की संयमित पारी से परिवार में खुशी का माहौल। पिता ने सोशल मीडिया पर जत#SamastipurCricket,#AashirwadSuryavanshi,#BiharCricket