spot_img

मुंगेर के SP-SDO ऑफिस में हिंसा,आगजनी, तोड़फोड़,थाने पर पथराव,गाड़ियां फूंकी, DM, SP हटे

spot_img
- Advertisement -

मुंगेर, देशज न्यूज। इलेक्‍शन कमीशन ऑफ इंडिया (Election Commission of India) ने मुंगेर में ताजा बवाल पर संज्ञान लेते हुए तत्‍काल डीएम (DM) और एसपी (SP) को हटाने का निर्देश दिया है।संभागीय आयुक्‍त से जांच कराने का निर्देश दिया है। चुनावी सियासत के बीच आज बुधवार को ताजा घटना में मुंगेर में अज्ञात लोगों की भीड़ ने एसडीओ व एसपी ऑफिस में तोड़फोड़, आगजनी की है। कई वाहनों को आग लगा दी है। ऑफिस को क्षतिग्रस्‍त कर दिया है।

- Advertisement -

चुनाव आयोग (ECI) ने मगध के संभागीय कमिश्‍नर असंगबा चुबा आओ (Asangba Chuba Ao) को इस मामले की जांच को 7 दिन के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया है। नए डीएम और एसपी की आज पोस्टिंग कर दी जाएगी। मुंगेर के SP-SDO ऑफिस में हिंसा,आगजनी, तोड़फोड़,थाने पर पथराव,गाड़ियां फूंकी, DM, SP हटे

- Advertisement -

पुलिस और सरकार से नाराज लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के बाद अब लोगों ने उग्र रास्ता अख्तियार कर लिया है। गुरुवार को मुंगेर के लोगों ने जिला मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय और एसडीओ आवास में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान लोगों ने कई गाड़ियों में आग भी लगा दी है और थाने पर पथराव किया है।मुंगेर के SP-SDO ऑफिस में हिंसा,आगजनी, तोड़फोड़,थाने पर पथराव,गाड़ियां फूंकी, DM, SP हटेमुंगेर में हुई इस घटना के बाद से फिर वहां की स्थिति सामान्य नहीं रह गई है. फिलहाल उपद्रव और आगजनी की घटना के बाद शहर का माहौल काफी तनावपूर्ण है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मुंगेर में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान लाठीचार्ज की घटना हुई थी. इस दौरान हुई फायरिंग में एक युवक की जान भी चली गई थी, जबकि चार अन्य लोगों को गोली लगने की बात मीडिया रिपोर्ट में सामने आई थी. बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान से पूर्व हुई इस घटना को लेकर राज्य के सियासी दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।बिहार के मुंगेर में भीड़ द्वारा गाड़ी में लगाई गई आग
लोगों ने फायरिंग का आरोप पुलिस पर लगाया है और लगातार वहां की एसपी लिपि सिंह को हटाने की मांग कर रहे हैं. मुंगेर में हुई इस घटना के बाद से बिहार की राजनीति पूरी तरह से गरमा गई है और विपक्ष ने इस मुद्दे को हाथों-हाथ लिया है. बुधवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई के साथ ही उच्च न्यायालय के किसी रिटायर्ड जस्टिस से पूरे घटना की जांच की मांग की थी. इस मुद्दे को चिराग पासवान भी लगातार उठा रहे हैं और सरकार को घरेने की कोशिश कर रहे हैं।मुंगेर के SP-SDO ऑफिस में हिंसा,आगजनी, तोड़फोड़,थाने पर पथराव,गाड़ियां फूंकी, DM, SP हटे

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dainik Rashifal News: आज का राशिफल – जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान!

आज के दैनिक राशिफल में जानें कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और संबंधों पर ग्रहों का क्या है प्रभाव, किन राशि#DainikRashifal,#HoroscopeToday,#AstrologyNews

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra

Darbhanga University News: दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों में चौंकाने वाला खुलासा: 6 सत्र की देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर! जानिए इनसाइड रिपोर्ट

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में छह सत्रों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक सत्र की देरी से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। युव#DarbhangaNews,#BiharEducation,#UniversitySessionDelay