spot_img

Vaishali Lok Sabha Election LIVE 🔴| Phase 6 Voting News LIVE 🔴| वैशाली के 5 विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरपुर में….Kanti, Meenapur, Paru के बूथों पर पहुंचे Muzaffarpur DM Subrata Sen और SSP Rakesh Kumar

वैशाली लोकसभा के छह विधान सभा सीट वाले इस लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरपुर जिले में आते हैं। यहां, कुल वोटर 1869178 हैं। इसमें, पुरुष 986919, महिला 882190, थर्ड जेंडर 69 है। यह राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह की सीट मानी जाती रही है। यहां से रघुवंश प्रसाद 1977 से 2019 तक में पांच बार विजयी रहे। फिलहाल यहां से वीणा देवी निवर्तमान सांसद हैं, जिनका मुकाबला राजद के मुन्ना शुक्ला से है। वहीं, मतदान के महापर्व को शांतिपूर्ण मनाने के लिए Muzaffarpur के DM Subrata Sen और SSP Rakesh Kumar यहां के विभिन्न बूथों पर पहुंचे। जायजा लिया।

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

Vaishali Lok Sabha Election LIVE 🔴| Phase 6 Voting News LIVE 🔴| वैशाली के 5 विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरपुर में आते हैं। इन पांचों विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान चल रहे हैं। वहीं,….Kanti, Meenapur, Paru के बूथों पर पहुंचे Muzaffarpur DM Subrata Sen और SSP Rakesh Kumar ने कई निर्देश दिए। बूथों का मुआयना किया। जहां, वैशाली समेत बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है।

- Advertisement -

Vaishali Lok Sabha Election LIVE 🔴| वैशाली अभी वोट फीसद में सबसे आगे…

निर्वाचन आयोग ने जो आंकड़ें दिए हैं उसके अनुसार, दोपहर एक बजे तक का मतदान फीसद काफी उत्साहवर्द्धक है। जहां, अब तक सबसे अधिक वैशाली लोकसभा सीट पर 40.48 फीसद, वहीं सबसे कम सीवान में 31.59 प्रतिशत मतदान हुआ है।

- Advertisement -

Vaishali Lok Sabha Election LIVE 🔴| लोग, उत्साह में थे। बुजुर्गों में भी जोश दिखा।

वहीं, Kanti, Meenapur, Paru के बूथों का मुआयना करने Muzaffarpur DM Subrata Sen और SSP Rakesh Kumar यहां पहुंचे। इस दौरान मुजफ्फरपुर में पड़ने वाले वैशाली लोकसभा चुनाव के सभी बूथों पर शांतिपूर्ण व्यवस्था के बीच चुनाव कार्य चल रहा था। लोग, उत्साह में थे। बुजुर्गों में भी जोश दिखा। जहां, सौ साल पार कर चुके दंपती (Muzaffarpur DM, SSP inspected booths regarding Vaishali elections) भी वोट गिराते अपनी खुशी को नहीं रोक पा रहे थे। 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  DGP का कड़ा आदेश! बिहार पुलिस में अब नहीं चलेगी 'पैरवी', जानें किन अफसरों पर गिरेगी गाज

Vaishali Lok Sabha Election LIVE 🔴| मतदान केंद्रों का निरीक्षण, स्वतंत्र, निष्पक्ष,शांतिपूर्ण मतदान की स्थिति का जायजा

मुजफ्फरपुर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने वैशाली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत कांटी, मीनापुर, पारु सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की स्थिति का जायजा लिया, मतदाताओं से बातचीत कर फीडबैक प्राप्त किया तथा दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को सक्रिय एवं तत्पर रहकर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Vaishali Lok Sabha Election LIVE 🔴| हरि सिंह उच्च विद्यालय कांटी का मतदान केंद्र संख्या 81,

मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। मतदाता अपने अपने बूथ पर पंक्तिबद्ध होकर मतदान कर रहे थे। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। इस क्रम में अधिकारीद्वय ने कांटी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हरि सिंह उच्च विद्यालय कांटी का मतदान केंद्र संख्या 81, ऑफिसर्स क्लब कांटी का मतदान केंद्र संख्या 41,राजकीय मध्य विद्यालय कस्बा कांटी के मतदान केन्द्र संख्या 42, 43, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरहरसराय मड़वन का मतदान केंद्र संख्या 308, राजकीय मध्य विद्यालय मड़वन का मतदान केंद्र संख्या 249 एवं 250 का निरीक्षण किया।

Vaishali Lok Sabha Election LIVE 🔴| मीनापुर विधानसभा क्षेत्र के इन मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण 

इसके अतिरिक्त मीनापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पखनाहा, मीनापुर का मतदान केंद्र संख्या 124, एनबीपीडीसीएल भवन का मतदान केंद्र संख्या 169 एवं 170, राजकीय प्राथमिक विद्यालय फतेहा हिंदी का मतदान केंद्र संख्या 259 राजकीय कीर्तन शिवनंदन प्रसन्न उच्च विद्यालय हरदी मोतीपुर का मतदान केंद्र संख्या 272 273 एवं 274 का निरीक्षण किया।

Vaishali Lok Sabha Election LIVE 🔴| पारु विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या….का भी निरीक्षण 

पारु विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पंचायत भवन मानिकपुर सरिया का मतदान केंद्र संख्या 174, 175 ,176 तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय चक अलीशेख सरिया स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:  DGP का कड़ा आदेश! बिहार पुलिस में अब नहीं चलेगी 'पैरवी', जानें किन अफसरों पर गिरेगी गाज

Vaishali Lok Sabha Election LIVE 🔴| कांटी विधानसभा स्थित मध्य विद्यालय में पिंक बूथ

वैशाली लोकसभा क्षेत्र के कांटी विधानसभा स्थित मध्य विद्यालय में पिंक बूथ बनाया गया है। महिला कर्मियों की निगरानी में मतदान कराया जा रहा है। मतदान मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 42 और 43 पर मतदाताओं में काफी उत्साह दिख रहा है। वैशाली लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र को विशेष रूप में सजाया गया है। इस दौरान में मतदान केंद्र को ट्रेन को कोच का रूप दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में 60 KM/h की रफ्तार से आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रहें सावधान

Vaishali Lok Sabha Election LIVE 🔴| सौ साल पार कर चुके दंपती भी वोट डालने वैशाली के गोरौल पहुंचे

सौ साल पार कर चुके दंपती भी वोट डालने वैशाली के गोरौल पहुंचे। बैंड-बाजा के साथ लोग दंपती को लेकर मतदान करवाने पहुंचे। गांव में सबसे आगे आगे दंपती थे और पीछे-पीछे पूरे गांव के मतदाता चल रहे थे। बुजुर्ग जागी राम ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

न्याय के बदले मिली गोली: मुजफ्फरपुर में भाई की हत्या का था गवाह, अपराधियों ने सीने में मारीं 4 गोलियां!

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में गवाही से पहले एक किसान को चार गोलियां मारी गईं। पांच साल पुराने भाई के हत्या मामले में वह मुख्य गवाह थे। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया ह#MuzaffarpurCrime,#BiharNews,#WitnessShot

बिहार में जमीन ट्रांसफर पर बड़ा फैसला! अब DM-कमिश्नर को मिला 20 एकड़ तक का पावर | सीधे करेंगे, जानिए – क्या होगा मान्य!

Bihar Land Transfer Rules: बिहार में विकास कार्यों को तेजी देने के लिए राज्य सरकार ने जमीन हस्तांतरण नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब डीएम 10 एकड़ और कमिश्नर 20 एकड़ तक जमीन का फैसला खुद#BiharNews,#LandReforms,#DevelopmentProjects

गोरखपुर से लौट रहे सीवान के कार्यपालक सहायक संजय की बाइक हादसा में मौत| Siwan Road Accident

Siwan Road Accident: सीवान में हुए एक भीषण सड़क हादसे में सिसवन प्रखंड के कार्यपालक सहायक संजय कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने सदर अस्पताल पहुंचक#SiwanNews,#RoadAccident,#BiharPolitics

बड़ी खबर! पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया को मिली 400 नई इलेक्ट्रिक बसें, जानिए कब से दौड़ेंगी सड़कों पर

Bihar E-Bus: बिहार के छह बड़े शहरों में जुलाई से 400 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने लगेंगी। 'पीएम ई-बस सेवा योजना' के तहत यह बड़ा कदम उठाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को आधुनिक और स#BiharEBus,#BiharTransport,#PatnaNews