spot_img

Muzaffarpur Gas Cylinder Crisis: मुजफ्फरपुर में गैस के लिए हाहाकार, उपभोक्ताओं ने हाईवे जाम कर किया विरोध

spot_img
- Advertisement -

Muzaffarpur Gas Cylinder Crisis: मुजफ्फरपुर में घरेलू गैस सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं का धैर्य अब जवाब दे चुका है। प्रशासन के दावों के उलट, गैस एजेंसियों से सिलिंडर न मिलने पर सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को हाईवे जाम कर दिया। क्या है इस हाहाकार की असली वजह और कैसे सुधरेगी व्यवस्था?

- Advertisement -

गैस के लिए भटकते उपभोक्ता, हाईवे पर हंगामा

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध जैसी स्थिति के कारण मुजफ्फरपुर में घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। एक ओर जहां प्रशासन पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर उपलब्ध होने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ता सिलिंडर के लिए दर-दर भटक रहे हैं। एजेंसियों के चक्कर काटने, लंबी कतारों में लगने के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। इसी से आक्रोशित होकर शुक्रवार को सैकड़ों उपभोक्ताओं ने एजेंसी के टालमटोल रवैये के खिलाफ मुजफ्फरपुर-पटना हाईवे को जाम कर दिया। उपभोक्ताओं ने खाली सिलिंडर लेकर सड़क पर ही धरना दिया और जमकर नारेबाजी व हंगामा किया, जिससे हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।

- Advertisement -

सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस के वरीय अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और एजेंसी संचालक से बातचीत की। उपभोक्ताओं को जल्द आपूर्ति का आश्वासन मिलने के बाद ही जाम समाप्त हुआ। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Fake WhatsApp Account: मुजफ्फरपुर DM के नाम पर फर्जीवाड़ा, प्रशासन ने जारी की ये चेतावनी

Muzaffarpur Gas Cylinder Crisis: एजेंसियों की मनमानी और प्रशासन के दावे

प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओं ने बताया कि वे सभी जग भारती भारत गैस एजेंसी से जुड़े हैं। उन्होंने 20 दिन पहले सिलिंडर बुक कराया था और डीएसी नंबर भी आ चुका है, फिर भी गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही है। हर दिन “आज-कल” की बात कहकर उन्हें टरकाया जा रहा है। गुरुवार सुबह भी जब उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर पहुंचे, तो उन्हें अगले दिन गैस मिलने का आश्वासन दिया गया। इसी से नाराज होकर उन्होंने हाईवे जाम किया।

प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 21 मई को आइओसीएल के पास स्टॉक में 14675, एचपीसीएल के पास 3326 और बीपीसीएल के पास 2448 सहित कुल 20449 घरेलू सिलिंडर उपलब्ध थे। वहीं, 14458 सिलिंडर का आवंटन होने वाला है। इतनी उपलब्धता के बावजूद एजेंसियों द्वारा घरेलू गैस आपूर्ति की व्यवस्था बदहाल है। प्रशासन ने होम डिलीवरी का आदेश भी जारी किया था, लेकिन एजेंसियों की मनमानी के कारण यह सुविधा केवल एक-दो दिन ही चल पाई। अब फिर से उपभोक्ताओं को एजेंसी पर ही कतारबद्ध होकर सिलिंडर प्राप्त करना पड़ रहा है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

समाधान की ओर?

फिलहाल, प्रशासन और एजेंसी संचालक के आश्वासन के बाद उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया है। लेकिन, मुजफ्फरपुर में इस Muzaffarpur Gas Cylinder Crisis का स्थायी समाधान आवश्यक है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। एजेंसियों को आदेशों का पालन करना होगा और उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar HOT हड़कंप! सीएम आवास के बाहर मिली शराब की बोतलें, पढ़िए – किसने कहा – अवैध शराब कारोबारियों की पहुंच CM आवास तक

बिहार शराबबंदी: राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास के ठीक बाहर शराब की बोतल मिलने...

प्रशांत किशोर की सुनैत्रा पवार से मुलाकात: महाराष्ट्र की राजनीति में नई बिहारी पॉलिटिक्स ‘भाई जैसा’

Prashant Kishor: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर एक बार फिर चर्चा में...

आरा में हड़कंप: दो जनप्रतिनिधि लापता, परिजनों ने कहा – वार्ड मेंबर पप्पू, समिति सदस्य आनंद का अपहरण!

जनप्रतिनिधि लापता: बिहार के आरा जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने...