
Muzaffarpur Crime News: इंसानियत की रूह कांप जाए और कलेजा मुंह को आ जाए, मुजफ्फरपुर से एक ऐसी ही ख़बर ने सबको झकझोर कर रख दिया है। यहां पिछले 10 दिनों से लापता एक 7 वर्षीय मासूम का शव ऐसी वीभत्स हालत में मिला है कि देखने वालों की आंखें फटी रह गईं। हत्यारों ने क्रूरता की सारी सीमाएं लांघते हुए बच्चे के हाथ और पैर के पंजे तक काट डाले और शव को एक चौड़ में फेंक दिया।
Muzaffarpur Crime News: जानिए क्या है पूरा मामला
यह दिल दहला देने वाली घटना जिले के करजा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव की है। यहां के निवासी अशोक सिंह का 7 वर्षीय पुत्र ऋषिकेश कुमार 27 फरवरी से लापता था। रविवार को जब चैनपुर चौड़ (जलजमाव वाला क्षेत्र) से एक सड़ा-गला शव बरामद हुआ, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान ऋषिकेश के रूप में हुई। उसकी हालत इतनी खराब थी कि मौके पर मौजूद लोगों का दिल दहल गया। शव बुरी तरह से सड़ चुका था और उसके हाथ-पैर के पंजे गायब थे, जिन्हें क्रूरतापूर्वक काटा गया था। पुलिस का अनुमान है कि पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के इरादे से शव को पानी में फेंका गया था।
जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश 27 फरवरी की दोपहर करीब 3 बजे अपने घर के पास बने शिव मंदिर पर अन्य बच्चों के साथ खेलने गया था। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। चार बहनों का इकलौता भाई होने के कारण ऋषिकेश पूरे परिवार का दुलारा था। उसके न मिलने पर मां सोनी देवी ने करजा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस की कार्रवाई और एसएसपी का बयान
मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने एक विशेष टीम का गठन किया है। एसएसपी ने बताया कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। शक के आधार पर एक पड़ोसी को हिरासत में लिया गया है और उससे किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ चल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।
इस बीच, अपने घर के इकलौते चिराग के बुझ जाने की खबर से ऋषिकेश के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। गांव के लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम की भी मदद ले रही है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/




