back to top
18 सितम्बर, 2024

Gaighat News| शिवदाहा में कलश शोभा यात्रा के साथ सात दिवसीय इंद्र पूजा शुरू

spot_img
spot_img
spot_img

दीपक कुमार। गायघाट| प्रखंड में शिवदाहा पंचायत के शिवदाहा तिरसठ गांव में इंद्र पूजा को लेकर गांव की 351 कुंवारी कन्याओं के नेतृत्व में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।

उक्त कलश शोभायात्रा पूजा स्थल से प्रारंभ होकर गांव का भ्रमण करते हुए पवित्र सिंहवाड़ा बूढ़नद नदी के तट पर पहुंची। जहां विद्वान पंडितों के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल बोझा गया। फिर वैदिक रीति रिवाज के अनुरूप कलश को स्थापित कर सात दिवसीय इंद्र पूजनोत्सव का शुभारंभ किया गया।

आगामी 22 सितंबर तक चलेगा सात दिवसीय पूजनोत्सव

इस दौरान जयजयकारों के साथ आकर्षक परिधानों में पंक्तिबद्ध कुंवारी कन्याएं वातावरण को मोहक बना रही थीं। वहीं पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जयजयकारों से समूचा इलाका गुंजायमान हो उठा। जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि सात दिवसीय यह आयोजन आगामी 22 सितंबर तक चलेगा। इस मौके पर लोक मेला का भी आयोजन हुआ है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -